{"_id":"81c873d00002af725fe18442ac98231f","slug":"attempt-to-muder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग को जिंदा जलाने की कोशिश
बरेली
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे सुभाषनगर के गांव बेहटी जागीर में हुई। गांव निवासी 75 वर्षीय कल्लू अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी कोई उन पर मिट्टी का तेल छिड़कने के बाद आग लगाकर भाग गया। आग की चपेट में आए बुजुर्ग की जब चीख निकली तो बेटा सत्य नारायण और परिवार के अन्य लोग जाग गए। तब तक बुजुर्ग का एक पैर बुरी तरह झुलस गया और बिस्तर भी जल गया था। आग बुझाने के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। सत्य नारायण ने बताया कि उसके पिता पर कोई मिट्टी का तेल छिड़कने के बाद आग लगाकर भाग गया। आग लगाने वाला उसके पिता को जिंदा जलाना चाहता था।
विज्ञापन