फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to kidnap student, found unconscious in Pilibhit

Bareilly News: छात्र के अपहरण की कोशिश, पीलीभीत में बेसुध मिला

Fri, 11 Jul 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap student, found unconscious in Pilibhit
फतेहगंज पश्चिमी। स्कूल जाने से पहले बाजार में कॉपी खरीदने आए छात्र को इशारे से बुलाकर कार सवार साथ ले गए। बाद में उसे पीलीभीत में रोड किनारे बेसुध हालत में छोड़कर भाग गए। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी निवासी व्यक्ति का 14 वर्षीय बेटा एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं का छात्र है। बुधवार सुबह वह बाजार में काॅपी खरीदने गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। दोपहर बाद किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बुधवार रात आठ बजे छात्र परिजनों के पास पहुंच गया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह कॉपी खरीदने बाजार में गया था। तब कार सवार लोगों उसे इशारा कर बुलाया और जबरदस्ती कार में ले गए। चीखने-चिल्लाने पर उसके मुंह पर एक रुमाल डाल दिया, जिससे वह बेसुध हो गया। उसे जब होश आया तब वह पीलीभीत में रोड किनारे पड़ा था। चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि छात्र अपने किसी दोस्त के यहां गया था, लेकिन पूछताछ करने पर वह कुछ छिपा रहा है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed