फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   attackers firing after entering the house in bareilly

Bareilly News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर फायरिंग, महिला समेत चार घायल, आठ लोगों पर रिपोर्ट

Fri, 03 Feb 2023 03:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Feb 2023 03:34 PM IST
सार

मीरगंज थाने के गांव हल्दी खुर्द में कामेंद्र सिंह और ओमवेश के बीच पहले से रंजिश है। आरोप है कि ओमवेश पक्ष के लोगों ने बृहस्पतिवार को कामेंद्र के घर पर हमला कर दिया। फायरिंग कर दहशत फैलाई। 

विज्ञापन
attackers firing after entering the house in bareilly
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र के गांव हल्दी खुर्द में पुरानी रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुस कर फायरिंग कर दी। जमकर लाठी-डंडे भी चले। इसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। करीब एक सप्ताह पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उस समय पुलिस ने एनसीआर की कार्रवाई की थी। 

विज्ञापन


मीरगंज थाने के गांव हल्दी खुर्द में कामेंद्र सिंह और ओमवेश के बीच पहले से रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार शाम कामेंद्र खाना खाने के बाद परिवार के लोगों के साथ बैठा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के ओमवेश, कुलवीर, प्रदीप, गोपाल, हरपाल, राजपाल, सतनाम और ओमवेश की पत्नी उसके घर में घुस आए। 

विज्ञापन

घर में घुसते ही शुरू कर दी फायरिंग 

आरोप है कि ओमवेश और सतनाम के हाथो में तमंचे और बाकी के पास लाठी-डंडे थे। घर में घुसते ही इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट और फायरिंग शुरू कर दी। हमले में कामेंद्र के साथ उसका पुत्र राजीव, पत्नी कमला देवी और साला शीलेंद्र घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ओमवेश और सतनाम ने दहशत फैलाने के लिए कई फायर किए। गांव में किसी ने फोन करके पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुलवीर को हिरासत में ले लिया। बाकी आरोपी भाग निकले। कामेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक की बिरादरी के हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed