{"_id":"5eab24748ebc3ea821496fff","slug":"atm-security-personnel-gagged-and-bank-staff-engulfed-in-corona-s-panic-bareilly-news-bly40433425","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश खाकर गिरा एटीएम सुरक्षाकर्मी तो कोरोना की दहशत में घिरा बैंक स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश खाकर गिरा एटीएम सुरक्षाकर्मी तो कोरोना की दहशत में घिरा बैंक स्टाफ
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षाकर्मी को बाहर निकालकर पल्ला झाड़ा, लोगों ने दी सीएमओ को सूचना
विज्ञापन
अस्पताल लाकर लिया गया सैंपल, बैंक परिसर भी कराया गया सैनिटाइज
बरेली। नरकुलागंज में एक एटीएम पर तैनात सुरक्षा कर्मी बृहस्पतिवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने के बाद गश खाकर गिरा तो पूरे बैंक परिसर में कोरोना का शोर मच गया। दहशत में आए बैंक स्टाफ ने सुरक्षाकर्मी को बाहर कर पल्ला झाड़ा तो इलाके के लोगों ने सीएमओ को सूचना दी। इसके बाद बैंक पहुंची एंबुलेंस सुरक्षाकर्मी को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गई जहां उसका सैंपल लिया गया है। बैंक परिसर को सैनिटाइज भी कराया गया है।
प्रेमनगर में रहने वाला सुरक्षाकर्मी कुछ ही समय पहले मूर्ति नर्सिंग होम चौराहे के पास नरकुलागंज बीओबी शाखा के एटीएम पर तैनात किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी के वक्त अचानक उसकी हालत बिगड़ी और वह गश खाकर गिर पड़ा। उसे तेज सांस लेता देख बैंक में मौजूद स्टाफ और ग्राहकों में उसे कोरोना संक्रमित समझकर दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने यूपी 112 पर सूचना दी लेकिन कोई मदद नहीं मिली। बैंक स्टाफ ने सुरक्षाकर्मी तैनात करने वाली कंपनी की जिम्मेदारी बताते हुए पल्ला झाड़ लिया तो वहीं तैनात दूसरे सुरक्षाकर्मी ने इलाके के परिचित लोगों से मदद मांगी। उन लोगों ने तुरंत सीएमओ को जानकारी दी। कुछ देर बाद वहां पहुंची एंबुलेंस बीमार सुरक्षाकर्मी को लेकर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंची, जहां उसका सैंपल लिया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से बैंक स्टाफ को बाहर कर पूरे परिसर को सैनिाटाइज भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल लाकर लिया गया सैंपल, बैंक परिसर भी कराया गया सैनिटाइज बरेली। नरकुलागंज में एक एटीएम पर तैनात सुरक्षा कर्मी बृहस्पतिवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने के बाद गश खाकर गिरा तो पूरे बैंक परिसर में कोरोना का शोर मच गया। दहशत में आए बैंक स्टाफ ने सुरक्षाकर्मी को बाहर कर पल्ला झाड़ा तो इलाके के लोगों ने सीएमओ को सूचना दी। इसके बाद बैंक पहुंची एंबुलेंस सुरक्षाकर्मी को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गई जहां उसका सैंपल लिया गया है। बैंक परिसर को सैनिटाइज भी कराया गया है।