फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Umesh Pal Murder Case Update: Ashraf Was Running Atique Ahmed Illegal Business From Bareilly Jail

Umesh Pal Hatyakand: अशरफ बरेली जेल से चला रहा था अतीक के धंधे, पॉश कॉलोनियों में रहते थे गुर्गे

Fri, 03 Mar 2023 12:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Mar 2023 12:22 PM IST
सार

Umesh Pal Hatyakand Latest News: गुजरात की साबरमती जेल दूर होने की वजह से सिंडीकेट का मुख्य केंद्र बरेली था। दरअसल अतीक के रंगदारी व जमीन के धंधों की कमान फिलहाल अशरफ ही देख रहा था

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case Update: Ashraf Was Running Atique Ahmed Illegal Business From Bareilly Jail
अतीक अहमद और अशरफ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल की हत्या में आरोपी माफिया अतीक अहमद का भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ बरेली जेल में बंद है। हत्याकांड के संदिग्धों से पूछताछ में पता चला है कि अशरफ ही जेल से अतीक अहमद के धंधों को संचालित कर रहा था। शहर की पॉश कॉलोनियों में रहकर उसके गुर्गे प्रयागराज में नेटवर्क संचालित कर रहे थे। 

विज्ञापन


प्रयागराज और बरेली की एजेंसियों की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि नेस्तनाबूद होने के बाद भी अतीक गैंग अपना नेटवर्क प्रयागराज से गुजरात तक वाया बरेली चला रहा था। अतीक अहमद के साबरमती जेल जाने और प्रयागराज में परिवार की कोठियों को बुलडोजर से गिराए जाने के बाद बेटों ने दहशत का साम्राज्य फिर खड़ा करने की कोशिश की थी। हालांकि बड़े फैसले अतीक और अशरफ ही लेते थे। 

विज्ञापन

बरेली में सक्रिय थे अतीक के गुर्गे 

सूत्रों के मुताबिक गुजरात की साबरमती जेल दूर होने की वजह से सिंडीकेट का मुख्य केंद्र बरेली था। दरअसल अतीक के रंगदारी व जमीन के धंधों की कमान फिलहाल अशरफ ही देख रहा था। अतीक के बरेली जेल आने के बाद ही उसके गुर्गे बरेली में सक्रिय हो गए थे। इसके बाद अशरफ के बरेली जेल आने पर उसके गुर्गे भी पीछे चले आए। कुछ दिन होटलों में गुजारने के बाद इनमें से कुछ पहचान बदलकर शहर की पॉश कॉलोनियों में किराये पर मकान लेकर रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत व बीसलपुर रोड की पॉश कॉलोनियों में रहने वाले गुर्गे अक्सर किसी न किसी बहाने जेल में अशरफ से मिल लेते थे। उससे आदेश मिलने के बाद कॉल की जाती थीं, साथ ही कुछ लोगों को उससे मिलाने का इंतजाम भी किया जाता था।

कई बार दिखीं गाड़ियां और गुर्गे, नहीं हुई कार्रवाई

अतीक और अशरफ के जेल आने के बाद शहर में कई बार इस गिरोह की काले रंग की एक जैसे डिजिट की गाड़ियां दिखाई दी थीं। बजरंग ढाबे के पास ऐसी ही गाड़ियों से आए हथियारबंद लोग बहस के बाद फायरिंग करके फरार हो गए थे। चार मार्च 2022 को मौसेरी बहन के साथ आ रहे साड़ी कारोबारी से ऐसी ही गाड़ियों में बैठे लोगों ने मारपीट की थी। महिला ने लूट का भी आरोप लगाया। इस मामले में अतीक के गुर्गों का नाम आया पर कार्रवाई नहीं हुई।

एक नेता की मदद से रिश्तेदार ने बनाया नेटवर्क

अशरफ के बरेली जेल में शिफ्ट होने के बाद ही उसका एक रिश्तेदार युवक भी बरेली आ गया। बताते हैं कि अतीक अहमद के कहने पर एक नेता ने उसे बरेली में रहने के लिए मदद की। फाइक एनक्लेव में एक रिटायर्ड अधिकारी के खाली मकान को उसे किराए पर दिलाने और यहां रिहाइश के संसाधन जुटाने में मदद की। बाद में इसी रिश्तेदार युवक ने अशरफ का बरेली में नेटवर्क खड़ा किया। 

प्रयागराज से आने वाले लोगों को अशरफ से मिलाने और उसके इशारे पर धंधा चलाने का काम इसी युवक की जिम्मेदारी थी। नेता के परिवार की युवती से उसके प्रेमप्रसंग की चर्चा भी खूब रही। बाद में इसी परिवार की एक लड़की से उसकी शादी तय की गई। चित्रकूट जेल कांड के बाद युवक की गतिविधियां सीमित हो गई। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से वो लापता है। बरेली की एजेंसियां गतिविधियों पर नजर रख रही हैं, प्रयागराज से इशारा मिलते ही गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।

बरेली रेंज के आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह बताया कि अशरफ मामले में कार्रवाई प्रयागराज में हो रही जांच के स्तर पर ही आगे बढ़ेगी। वहां के अधिकारियों से हम संपर्क में हैं, जो मदद मांगी जा रही है वो दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed