{"_id":"5f15eb2c8ebc3e9f6f33c97e","slug":"as-soon-as-the-roster-is-over-the-entire-system-breaks-into-the-bustling-markets-jammed-to-the-crossroads-bareilly-news-bly413422899","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टर खत्म होते ही पूरा सिस्टम धड़ाम बाजारों में टूटी भीड़.. चौराहे तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टर खत्म होते ही पूरा सिस्टम धड़ाम बाजारों में टूटी भीड़.. चौराहे तक जाम
Tue, 21 Jul 2020 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
बरेली के बड़ा बाजार में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पुलिस ने भी खींचे हाथ, सड़कों पर वाहनों के चालान करने तक सिमटी भीड़ रोकने की पूरी कवायद
विज्ञापन
बरेली। जैसा पहले से अंदेशा जताया जा रहा था, रोस्टर खत्म करने के बाद पूरा बाजार खुला तो पहले ही दिन के माहौल ने शहर को डरा दिया। शहर भर के बाजारों में इस कदर भीड़ उमड़ी कि आम दिनों का भी रिकॉर्ड टूट गया। बेशुमार ट्रैफिक के बीच पैदल आवाजाही से चौराहों पर पूरे दिन जाम लगा रहा। रोस्टर खत्म करके पूरा बाजार खोलने की अनुमति देने की शर्त पर भीड़भाड़ पर काबू रखने के साथ नियम-कायदों का पूरी तरह पालन करने का दावा करने वाले व्यापारी सबकुछ भूलकर कारोबार में मशगूल हो गए तो भीड़भाड़ से बेपरवाह पुलिस की पूरे दिन की कवायद सड़कों पर सिर्फ वाहनों के चालान करने तक रही। रोस्टर खत्म करने के साथ पूरा बाजार खोलने की अनुमति देने के बाद जिला प्रशासन का कोई अफसर शहर के हालात का जायजा लेने तक नहीं निकला।
विज्ञापन
जिला अस्पताल रोड: कोरोना संकट में पहली बार सजे फड़, भीड़ से जाम
दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल रोड पर पूरा बाजार खुलते ही बेतहाशा भीड़ का नजारा सामने आया। दोनों तरफ की दुकानें खुलने के साथ आम दिनों की तरह सड़कों पर कब्जा करके फड़ भी सजा लिए गए जहां तीज और बकरीद के लिए खरीदारी करने वालों की भीड़ जुटी तो जाम लग गया। इस जाम में फंसे कार, टेंपो-रिक्शा और दोपहिया वाहन दिन भर रेंग-रेंगकर गुजरते रहे। चौराहों पर ई रिक्शा और ठेली खींचने वालों ने जाम लगा रखा था। पूरे दिन में एक बार भी पुलिस ने यहां भीड़भाड़ कम कराना तो दूर जाम खुलवाने की भी कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
कुतुबखाना चौराहा: भीड़ ने लगाया जाम.. ट्रैफिक पुलिस भी नाकाम
बेतहाशा भीड़भाड़ और ट्रैफिक की वजह से कुतुबखाना चौराहे पर भी पूरे दिन जाम जैसे हालात रहे। भीड़ बढ़ने के बाद लोगों ने चौराहे पर लगे ट्रैफिक लाइटिंग सिस्टम की अनदेखी शुरू कर दी। जाम लगा तो यहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के साथ होमगार्ड बार-बार हालात पर काबू पाने की कोशिश करते रहे लेकिन भीड़ की रेलपेल में एक बार भी उनकी कोशिश कामयाब नहीं हो सकी। सुबह बाजार खुलने के साथ शुरू हुआ यह नजारा शाम तक कायम रहा।
विज्ञापन