{"_id":"63bdd84aef6e027ab647b757","slug":"arrested-extortionist-in-the-name-of-deputy-cm-s-pa-bareilly-news-bly509722658","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डिप्टी सीएम के पीए के नाम पर वसूली करने वाले को पुलिस ने उठाया, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डिप्टी सीएम के पीए के नाम पर वसूली करने वाले को पुलिस ने उठाया, रिपोर्ट
विज्ञापन
जावेद ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/शेरगढ़। छेड़छाड़ के मामले को दुष्कर्म का बताकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के पीए के नाम से वसूली करने वाले दलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ बहेड़ी ने मामले में एसओ शेरगढ़ की भूमिका की जांच भी शुरू कर दी है। एसएसपी का कहना है कि रुपये के लेनदेन का आरोप साबित हुआ तो एसओ पर भी कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को मुलजिम को छुड़ाने के लिए डिप्टी सीएम के पीए के नाम पर रुपये के लेनदेन के दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। शीशगढ़ के मोहल्ला रामलीला गार्डन निवासी रोहताश ने एसएसपी को पत्र देकर शीशगढ़ के नवाब नगर निवासी जावेद पर 40 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जावेद को कस्बा शीशगढ़ से गिरफ्तार भी कर लिया।
जावेद खुद को मीडियाकर्मी भी बताता है। वायरल ऑडियो में एसओ को रुपये देने का भी जिक्र आ रहा है। एसएसपी अखिलेश चौरसिया के आदेश पर सीओ बहेड़ी मामले की जांच कर रहे हैं। वह जल्द ही जावेद के बयान लेंगे। जांच में एसओ की भूमिका मिलने पर एसएसपी ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वह पहले भी भ्रष्टाचार के मामले में कई थानेदारों को निलंबित कर चुके हैं।
विज्ञापन
पथराव के वीडियो वायरल
रोहताश के रिश्ते के भाई जिसे छेड़छाड़ में किशोर सदन भेजा गया है, उसका दूसरे पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है। चार माह पुराने पथराव और मारपीट के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। रोहताश का कहना है कि मारपीट व आपसी दुश्मनी की वजह से ही गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। जावेद ने इसका फायदा उठाया और डिप्टी सीएम के पीए व एसओ राजेंद्र सिंह से करीबी बताकर रुपये हड़प लिए।