फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arrest warrant against four people who kicked BJP leader in stomach

Bareilly News: भाजपा नेता के पेट पर लात मारने वाले चार लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Fri, 11 Apr 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Arrest warrant against four people who kicked BJP leader in stomach
बरेली। भाजपा नेता के पेट पर लात मारने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम ने चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस को हिदायत दी है कि इसमें कोई गलती न हो।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रोहली टोला निवासी फिजा भाजपा के टिकट पर पार्षद पद का चुनाव लड़ चुकीं हैं। 30 अगस्त 2024 की देर शाम वह अपने पति शारिक के साथ जा रहीं थीं। रास्ते में पड़ोस के कुछ लोग शारिक को पीटने लगे। फिजा ने बचाने की कोशिश की तो उनके पेट पर लात मार दी। फिजा गर्भवती थीं। पेट पर चोट लगने से उनका गर्भपात हो गया। उस समय घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने चार सितंबर को रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, पर अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कोर्ट ने अब आरोपियों रईस मियां, इदरीश मियां, नजीबुर्रहमान, शमशाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अन्य आरोपियों साजिद, शब्बीर और भूरा के खिलाफ भी कोर्ट ने समन जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed