फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Army recruiting sergeant in the May 20 to 21

सेना में हवलदार की भर्ती 20-21 मई को

Thu, 19 May 2016 01:31 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 19 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
हवलदार पद पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं के लिए सेना ने 20-21 मई को मौका दिया है। इन दोनों तिथियों में शाहजहांपुर रोड स्थित भरतौल ग्राउंड में आयोजित भर्ती रैली में शामिल होने के लिए युवाओं को भोर में दो बजे पहुंचना है। इसके लिए आनलाइन आवेदन कर चुके दोनों राज्यों के युवाओं को सेना भर्ती की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड निकालना होगा।
विज्ञापन

20 मई को हवलदार पद के लिए यूपी और उत्तराखंड में रहने वाले भारतीय गोरखा मूल के युवाओं को भर्ती का मौका दिया जाएगा। हवलदार एजूकेशन पद के लिए यूपी और उत्तराखंड वालों को 21 मई को होने वाली रैली में मौका मिलेगा। सेना भर्ती बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक कर्नल राजीव दीक्षित ने बताया कि हवलदार पदों पर ये स्पेशल भर्ती अभियान है। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी निर्धारित तिथि में समय पर पहुंचें। रैली में दौड़ और शारीरिक परीक्षण होगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल तथा लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ अपने मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र, निवास, जाति आदि प्रमाणपत्र भी छायाप्रतियों के साथ लाना है। बिना एडमिट कार्ड किसी को भर्ती रैली में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed