{"_id":"5d3226478ebc3e6ccb57d89e","slug":"aprajita-in-pilibhit-bareilly-news-bly369252711","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं खुद को न समझें कमजोर, स्वाभिमान के साथ जिएं जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं खुद को न समझें कमजोर, स्वाभिमान के साथ जिएं जिंदगी
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अपराजिता’ अभियान के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में महिला सशक्तीकरण पर गोष्ठी
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। अमर उजाला का ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान नारी गरिमा को बनाए रखने के लिए समाज में जागरूकता के नित नए प्रतिमान गढ़ रहा है। शुक्रवार को बरखेड़ा के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण पर छात्राओं के बीच गोष्ठी हुई। जीजीआईसी की प्रवक्ता सौम्या गुप्ता ने कहा कि महिलाएं खुद को कमजोर ने समझें, वे अपराजिता थीं और हमेशा रहेंगी। महारानी लक्ष्मी बाई भी महिला ही थीं। लिहाजा बिना डरे, बिना रुके स्वाभिमान के साथ अपना जीवन जिएं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं और युवतियां डरने के बजाय आत्मविश्वास के साथ रहें, तो उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। बरखेड़ा थानाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम कानून हैं। कई योजनाएं भी चल रही हैं। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 181, 1090 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर सकती हैं। छात्राओं को चाहिए कि वह खुद के अंदर आत्मविश्वास पैदा करें और किसी भी विषम परिस्थिति का डटकर मुकाबला करने का हौसला रखें।
संचालन कर रहीं शिक्षिका भावना ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने के लिए अमर उजाला ने हमें एक अच्छा प्लेटफार्म दिया है। इससे कानून की जानकारी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी मिल रही हैं। अपनी बात कहने के लिए मंच भी उपलब्ध हो रहा है। कार्यक्रम में शिक्षिका एकता गुप्ता और डॉ. राकेश सिंह भी मौजूद रहे।