{"_id":"5d37708e8ebc3e6d0f40d983","slug":"aprajita-in-bareilly-bareilly-news-bly369714750","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने भरे आजादी के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने भरे आजादी के रंग
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराजिता ‘100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में दिखी सृजनात्मकता
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला अपराजिता ‘100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के तहत मंगलवार को कांधरपुर स्थित शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। ‘महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा’ विषय पर आधारित प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाकर मन मोह लिया, जिसके बाद बेहतर चित्रकार का चयन कर विजेताओं को प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया।
अपराजिता चित्रकला प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने विषय के अनुसार चित्र बनाए और उसमें रंग भरे। सुबह 10 से 11 बजे तक चली प्रतियोगिता के बाद बेहतर चित्रकार का चुनाव किया गया। छात्राओं ने बनाए गए चित्रों पर महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सेव गर्ल आदि शीर्षक लिखे। साथ ही ‘महिलाओं की सशक्ति, देश की उन्नति’, ‘महिलाओें को आगे लाओ, देश को आगे बढ़ाओ’, ‘महिला सशक्तिकरण की हुई शुरुआत, यह है देश के लिए बड़ी बात’, ‘महिला है दुर्गा का रूप, यह बदलेगी देश का स्वरूप’ आदि स्लोगन भी लिखे थे। जो बरबस ही आकर्षण का केंद्र बन गए थे। प्रतियोगिता में 71 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
सभी छात्राओं ने पहले पहले ड्राइंग सीट पर अपनी मनपसंद थीम को उकेरा और फिर उसे रंगों से सजाया। किसी ने पर्यावरण पर हरे भरे पेड़ बनाए, तो किसी ने ग्लोबल वार्मिंग को दर्शाता विश्व मानचित्र बनाया। भ्रूण हत्या से जुड़ी ड्राइंग बनाकर बेटियों ने सामाजिक संदेश भी दिया। छात्राओं की आकर्षक पेंटिंग देख शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र से नवाजी गईं विजेता
प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, संध्या रानी द्वितीय, निधि पाल तृतीय, दानिशा चौथे और स्वाती पटेल पांचवें स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रधानाचार्या राधिका चंद ने अमर उजाला अपराजिता ‘100 मिलियन्स स्माइल्स’ के प्रशस्ति पत्र से नवाजा। साथ ही
छात्राओं को बनाए गए चित्रों के आधार पर समाज को सही दिशा दिखाने का संकल्प दिलाया।