फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Appointment letters were distributed to 42 selected officers in Shahjahanpur

UP News: दिवाली से पहले मिली सरकारी नौकरी, शाहजहांपुर में 42 चयनित अफसरों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

Thu, 24 Oct 2024 01:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 01:40 PM IST
सार

दिवाली से पहले 43 युवक और युवतियों को सरकारी नौकरी मिली तो उनके चेहरे खुशी से खिल गए। शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयनित हुए युवक और युवतियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। 

विज्ञापन
Appointment letters were distributed to 42 selected officers in Shahjahanpur
नवनियुक्त अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में पंचायती राज विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया गया। जिसमें जनपद के लिए चयनित 41 ग्राम पंचायत अधिकारी एवं दो ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण को नियुक्ति पत्र बांटे गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व सीडीओ डॉ. अपराजिता ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। 

विज्ञापन

 
प्रदेश सरकार को दिया धन्यवाद 
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नवनियुक्त अधिकारियों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई। उन्होंने बताया कि सरकारी नौकरी के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की। गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवारों के सहयोग से वो इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। उन्होंने पारदर्शी तरीके से नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी बनीं राखी 
अल्लाहगंज निवासी राखी देवी ने बताया कि उन्होंने 2019 में परीक्षा दी थी, उस समय परीक्षा रद्द कर दी गई फिर 2023 में परीक्षा हुई। इसके बाद साक्षात्कार हुए जिसमें उनका ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयन हो गया। कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने पर वह बहुत ही खुश हैं। पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज भी बने अधिकारी 
निगोही निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह इस समय भारतीय रेलवे में सीनियर सीटीसी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने भी ग्राम पंचायत अधिकारी के पद के लिए परीक्षा दी थी जिसमें पास होने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र मिला है। बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ में भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। 

ईमानदारी से करूंगी काम- नसरीन
तिलहर निवासी नसरीन ने बताया कि नियुक्ति पत्र मिलने पर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। कहा कि माता-पिता की दुआओं से यह सफलता मिली है। अब अपने पद पर रहकर पूरी ईमानदारी से कार्य करना है। लखीमपुर खीरी निवासी जयप्रकाश ने बताया कि वो वर्तमान में लेखपाल हैं। ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली है। अब पंचायत विभाग में नौकरी करेंगे।

ये लोग रहे मौजूद 
कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, ददरौल विधायक अरविंद सिंह, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, डीपीआरओ घनश्याम सागर, डीडीओ पवन कुमार, डीसी मनरेगा बाल गोविंद शुक्ल, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, ग्राम विकास अधिकारी अध्यक्ष अनिल सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित वीडियो....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed