{"_id":"61a70c932b091a29484f85a8","slug":"apply-for-exam-correction-with-late-fee-from-tomorrow-bareilly-news-bly467737286","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलंब शुल्क के साथ परीक्षा सुधार के लिए कल से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलंब शुल्क के साथ परीक्षा सुधार के लिए कल से करें आवेदन
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पूर्व में परीक्षा सुधार के आवेदन से चूके विद्यार्थियों को आखिरी मौका दिया है। अब एक से तीन दिसंबर तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे।
परीक्षा सुधार, विश्वविद्यालय परीक्षा-2020 और पूर्व के वर्षों के स्नातक स्तर पर खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा और पर्यावरण विज्ञान विषय की परीक्षा में असफल रहे छात्रों के लिए परीक्षा सुधार फार्म भरने की अंतिम तिथि 26 नवंबर थी। जिन विद्यार्थियों ने अब तक परीक्षा फार्म नहीं भरा है, उन्हें पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा सुधार के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका दिया गया है। परीक्षा सुधार के फार्म एक दिसंबर से भरे जाएंगे। फार्म भरकर ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन दिसंबर है। महाविद्यालयों में फार्म जमा करने और उसे अप्रूव करने की अंतिम तिथि चार दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद कोई मौका नहीं देने की बात परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने कही है। ब्यूरो