{"_id":"6855c97228cd38da340bf664","slug":"applications-received-are-less-than-the-seats-everyone-will-get-admission-bareilly-news-c-4-lko1064-666480-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीटों से कम आए आवेदन, सभी को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीटों से कम आए आवेदन, सभी को मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएससी (गणित) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीटों की उपलब्धता के सापेक्ष आवेदन कम आने की वजह से आवेदन करने वाले सभी को मौका दिया गया है। इनसे पांच जुलाई तक प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है। सीटें भरने के बाद प्रवेश मिलना संभव नहीं होगा।
मुख्य प्रवेश नियंता प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि बीएससी गणित वर्ग में 880 सीटें हैं। अब तक करीब 600 आवेदन ही आए हैं। ऐसे में सभी को मौका दिया गया है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे बिना देरी किए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। संवाद
ऑनलाइन है प्रक्रिया
प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन संचालित की जा रही है। छात्र-छात्राओं को पहले बरेली कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद यदि उनके नाम के आगे ''एलिजिबल फॉर एडमिशन'' अंकित है, तो उन्हें आगे बढ़ना होगा। इसके बाद संबंधित विषय का चयन करना होगा। निर्धारित समयसीमा के भीतर शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। मुख्य प्रवेश नियंता ने बताया कि आवेदकों को सलाह दी गई है कि यदि किसी कारणवश यूपीआई भुगतान असफल होता है, तो वह घबराएं नहीं और अन्य माध्यमों जैसे नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड का उपयोग करके भुगतान करें। एक बार भुगतान हो जाने के बाद, छह घंटे के भीतर लॉग इन करके ''फी कन्फर्मेशन'' पर क्लिक करना आवश्यक है, ताकि आपका प्रवेश सफलतापूर्वक दर्ज हो सके।
विज्ञापन
बनाया गया सहायता केंद्र
कॉलेज ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया है। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वह सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कॉलेज परिसर के सेमिनार कक्ष में संपर्क कर सकता है।