रुहेलखंड विश्वविद्यालय: एलएलबी, एलएलएम और एमएड में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख को होगी परीक्षा
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो विद्यार्थी एलएलबी, एलएलएम व एमएड में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 17 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी, एलएलएम और एमएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया है। इन पाठ्यक्रमों के लिए 17 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। सात जुलाई को बरेली व मुरादाबाद में इसकी प्रवेश परीक्षा सुबह नौ से 10:30 बजे तक कराई जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए www.mjpru.ac.in पर 18 मई से पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। आवेदन शुल्क 950 रुपये (बैंक ट्रांजेक्शन चार्ज अलग) है। एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में ऐसे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं जो वर्ष 2024 की स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए हैं, लेकिन उन्हें काउंसलिंग से पूर्व स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना जरूरी होगा।
प्रवेश परीक्षा में आएंगे ऐसे प्रश्न
परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और विधि जागरूकता के 100 प्रश्न होंगे। इसके लिए बरेली कॉलेज में 320 और केजीके कॉलेज मुरादाबाद में 300 सीटों के लिए आवेदन होंगे।
हेमलता हत्याकांड में नया मोड़: पत्नी को बर्बरता से पीटता था पति, आखिरी 3 दिन में लुटाया प्यार; सनसनीखेज खुलासा
एलएलएम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए एलएलबी और बीए-एलएलबी अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इसके प्रश्नपत्र में अंतरराष्ट्रीय कानून, लॉ ऑफ कॉन्ट्रैक्ट, वर्तमान दिवस (लॉ), साइबर अपराध आदि से संबंधित 100 सवाल आएंगे।
90 सीटों के लिए होगा आवेदन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग की 90 सीटों के लिए आवेदन होगा। वहीं, स्ववित्तपोषित स्कीम के तहत एसएस लॉ कॉलेज शाहजहांपुर में 20, कृष्णा लॉ कॉलेज में 20 और हाकिम मेहताबुद्दीन हाशमी लॉ कॉलेज अमरोहा में 20 सीटों के लिए आवेदन होंगे।
एमएड (दो वर्षीय) पाठ्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षा और संबद्ध विज्ञान संकाय की 50 और हिंदू कॉलेज मुरादाबाद की 50 सीटों पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश होंगे। प्रवेशार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर किया जाएगा। इसके प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न आएंगे। स्ववित्तपोषित कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।