फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another woman murdered in Bareilly

बरेली में नौवीं महिला की मौत: वारदात का फिर वही तरीका, खेत में पड़ी मिली लाश, साड़ी से कसा गया गला

Mon, 27 Nov 2023 07:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 07:59 AM IST
सार

बरेली में 20 नवंबर को शाही इलाके में दुलारी देवी की हत्या हुई थी। अब शाही से सटे शीशगढ़ में वारदात हुई है। यहां भी एक महिला की हत्या कर दी गई। रविवार शाम उसका शव खेत में पड़ा मिला। महिला का साड़ी से गला कसा गया था। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Another woman murdered in Bareilly
घटनास्थल पर पड़ी गठरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही और उससे सटे इलाकों में महिलाओं की हत्या का सिलसिला जारी है। अब शीशगढ़ के गांव जगदीशपुर में 57 वर्षीय उर्मिला की साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी गई। वह भी चारा लेकर खेत से लौट रही थीं। क्षेत्र में यह इस तरह की नौवीं घटना है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी वेदप्रकाश गंगवार की पत्नी उर्मिला देवी रविवार दोपहर ढाई बजे घर से खेत पर पशुओं का चारा लेने गई थीं। इसके बाद वह नहीं लौटीं। जाफरपुर से लौटे वेदप्रकाश व उनके बेटे चंद्रपाल ने शाम के वक्त उर्मिला की तलाश की। वह खेत पर नहीं मिलीं तो चंद्रपाल घर की ओर लौट रहा था। 
विज्ञापन


सड़क किनारे पड़ी थीं टूटी चूड़ियां 
गांव से 400 मीटर दूर डोरीलाल के खेत के करीब पहुंचा तो सड़क के किनारे मां की टूटी चूड़ियां दिखीं। वह खेत में घुसा तो 15 कदम बाद उर्मिला का शव मिला। साड़ी के फंदे से गला कसा हुआ था। जीभ बाहर निकली हुई थी। सिर पर एक ओर चोट लगने से खून बह रहा था। नाक से भी खून निकला हुआ था। चारे की गठरी पास में पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर उसने पिता व ग्रामीणों को बुला लिया। शीशगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम बुलाई गई। एसएसपी ने पुलिस व एसओजी को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि डॉग स्क्वॉड से मिले इनपुट के आधार पर एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। अभी वह नशे की हालत में हैं। उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। 

बीते दिनों शाही क्षेत्र में हुई थी हत्या 
हाल ही में शाही थाना क्षेत्र के गांव खरसैनी में महिला दुलारी देवी की इसी तरह जान गई थी। तब पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोस में तालाब किनारे झोपड़ी डालकर रहने वाले चौकीदार नन्हे को पकड़ा था। 

उसके पास से महिलाओं के कपड़े, शृंगार का सामान मिला था। हालांकि दुलारी देवी की मौत का कारण स्पष्ट न होने व विसरा सुरक्षित होने से पुलिस कार्रवाई से ठिठक गई। बाद में नन्हे को पौने तीन किलो अफीम के साथ गिरफ्तार दिखाकर जेल भेजा गया था।

इन महिलाओं की जा चुकी जान
शीशगढ़ थाने के गांव लखीमपुर की महमूदन, कुल्छा गांव की धानवती, सेवा ज्वालापुर निवासी वीरावती, खजुरिया निवासी कुसुमा देवी, शाही के मुबारकपुर गांव की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, गांव खरसैनी की दुलारी देवी, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला की रेशमा देवी की पिछले पांच महीने में इसी तरह जान जा चुकी है। एक मामले में परिजनों ने न तहरीर दी और न पोस्टमार्टम कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed