फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another inspector suspended in the case of farmer death by police beating in Bareilly

Bareilly: एक और दरोगा निलंबित, अब तक आठ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, किसान की हत्या का है आरोप

Fri, 17 Nov 2023 06:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Nov 2023 06:58 AM IST
सार

भमोरा थाना क्षेत्र के आलमपुर जाफराबाद गांव निवासी संतोष शर्मा (48) की 10 नवंबर को पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। इस मामले में उनके भाई ने 10 लोगों के खिलाफ हत्या की मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें पुलिसकर्मी भी नामजद हैं। 

विज्ञापन
Another inspector suspended in the case of farmer death by police beating in Bareilly
पुलिस की पिटाई से हुई थी किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस की पिटाई से किसान की मौत के मामले में मुकदमे में नामजद दरोगा नेपाल सिंह को भी एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही, पहले ही निलंबित किए गए तीन सिपाहियों के नाम विवेचना में जोड़े जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज करने को लेकर अभी तक गतिरोध बना हुआ है।
विज्ञापन


भमोरा थाना क्षेत्र के आलमपुर जाफराबाद गांव निवासी संतोष शर्मा (48) की 10 नवंबर को पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंइश्क, निकाह और धोखा: चार साल में तीन शौहरों को लूटकर भागी दुल्हन, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक संतोष के भाई कृष्ण कुमार ने 10 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में नामजद दरोगा नेपाल सिंह को एसएसपी ने अब निलंबित किया है। जिन तीन सिपाहियों दीपक कुमार, सत्यजीत सिंह व कांस्टेबल मोहित कुमार को पहले निलंबित किया गया था, अब मुकदमे में उनके नाम बढ़ाए जा रहे हैं।

इधर, वादी पक्ष के बयान दर्ज कराने को लेकर गतिरोध था। वादी पक्ष के मुताबिक विवेचक फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय उन्हें फोन करके फतेहगंज बुला रहे थे पर वह चाहते हैं कि विवेचक गांव में ही आकर बयान लें। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने इंस्पेक्टर को गांव जाकर बयान दर्ज करने का निर्देश दिया है।

आज से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
मामले में आजाद अधिकार सेना शुक्रवार से कलक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बताया कि उन्होंने पहले ही बरेली के अफसरों को पत्र लिखकर 36 घंटों में दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद भी उनकी गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष शाहनवाज साबरी के नेतृत्व में आजाद अधिकार सेना यह अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed