फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another FIR against SP district vice president Samarth Mishra

Bareilly News: सपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा पर एक और एफआईआर

Wed, 16 Jul 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Another FIR against SP district vice president Samarth Mishra
बरेली। सपा की अंदरूनी राजनीति अब खुलकर सामने आ गई है। कैंट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रोहित राजपूत ने बारादरी थाने में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। समर्थ मिश्रा पर अपने साथी दबंगों को भेजकर हमला कराने और पिटवाने का आरोप लगाया है। समर्थ कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहा है। समर्थ और उनके भाई छात्र नेता अविनाश मिश्रा पर साल भर में कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कालीबाड़ी निवासी रोहित राजपूत ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 जुलाई को कुछ दबंग लोग मोहल्ले में आए और उसे घर से बुलवाया। घर के बाहर निकलते ही आठ-दस हमलावरों ने लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। एक बदमाश हाथ में रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

रोहित को जमीन पर गिराकर पीटा गया। हमलावरों ने मोहल्ले में जमकर उत्पात मचाया। रोहित के मुताबिक जिन बदमाशों ने हमला किया था उन्हें सपा नेता समर्थ मिश्रा के साथ देखा गया है। सभी हमलावर बाइक से आए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दर्जन भर से ज्यादा केस दर्ज
सपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। समर्थ मिश्रा ने रविवार को कालीबाड़ी क्षेत्र में एक धर्मशाला के अंदर पीडीए की जन पंचायत का आयोजन भी किया था। समर्थ मिश्रा पर पहले भी रंगदारी मांगने और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं और दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। बारादरी पुलिस रोहित पर हमले के मामले की जांच कर रही है। समर्थ मिश्रा की भूमिका इसमें साबित हुई तो पुलिस गैंगस्टर लगाने जैसी कार्रवाई कर सकती है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed