{"_id":"66f4ae0d6ba3b6742c014424","slug":"another-festival-special-train-between-sirhind-saharsa-bareilly-news-c-4-lko1018-489019-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: सरहिंद-सहरसा के बीच एक और त्योहार विशेष ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: सरहिंद-सहरसा के बीच एक और त्योहार विशेष ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
Thu, 26 Sep 2024 03:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेलवे सरहिंद-सहरसा के बीच एक और त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। सात अक्तूबर से 19 नवंबर तक यह ट्रेन सात-सात फेरों के लिए चलाई जाएगी। मंगलवार को रेलवे ने 04526/27 सरहिंद-सहरसा-अंबाला त्योहार विशेष की समय सारिणी जारी कर दी। इससे पहले अप-डाउन 36 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
04526 सरहिंद-सहरसा त्योहार विशेष सात अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को सरहिंद से सुबह 11:25 बजे चलने के बाद राजपुर, अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए रात 8:10 बजे बरेली आएगी। यहां से सीतापुर, गोंड़ा, गोरखपुर, सीवार, छपरा, हाजीरपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगू सराय, खगड़िया, बख्तियारपुर होते हुए अगले दिन शाम पांच बजे सहरसा पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में 04527 सहरसा-आंबाला के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन आठ अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 7.19 बजे सहरसा से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 3:20 बजे बरेली आएगी और रात 10:20 बजे अंबाला पहुंचेगी।
विज्ञापन