फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another chance to get good players to join the team

अच्छे खिलाड़ियों को टीम में शामिल होने का मिला एक और मौका

Sat, 11 Nov 2017 02:11 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 11 Nov 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
Another chance to get good players to join the team
एथ्‍ाले‌िटटिक्‍सस मीट

विज्ञापन
छह से आठ नवंबर के बीच एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में संपन्न हुई अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी क्वालीफाइंग नार्म के करीब आकर फेल हो गए थे उनके लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय ने उनको खुद को साबित करने के लिए एक और मौका दिया है। क्वालीफाइंग नार्म के अनुसार वह प्रदर्शन करते हैं तो उनको विवि की टीम में शामिल कर लिया जाएगा। इसके लिए जल्द ट्रायल कराया जाएगा।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वैसे 650 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए थे पर विश्वविद्यालय की टीम में जगह बनाने में गिनती के पांच छह खिलाड़ी ही कामयाब हो पाए। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विवि की टीम में चुना जाए इसलिए प्रत्येक इवेंट में एआईयू के क्वालीफाइंग नार्म निर्धारित किए गए थे। दस हजार मीटर दौड़ के क्वालीफाइंग टाइम ब्वॉयज के लिए 31.57.61 मिनट निर्धारित था। पर प्रथम तीन खिलाड़ी 32.4.90 ,34.346.10 और 34.56.08 मिनट में दौड़ पूरी कर पाए। यानी मानक पर तीनों फेल। महिला वर्ग में 36.43.59 मिनट क्वालीफाइंग टाइम था जिसमें 43.06.12,, 43.06.62 और 50.25.12 मिनट में दौड़ पूरी हो पाई। इनके अलावा चार सौ मीटर, बाधा दौड़, दो सौ मीटर, शाटपुट , डिस्कस थ्रो समेत एक दर्जन से अधिक इवेंट में खिलाड़ी डिस्क्वालीफाई हो गए। पुरुष वर्ग में छह और इतने ही खिलाड़ी महिला वर्ग में क्वालीफाई कर पाए। अब इनका फिजिकल टेस्ट होगा। दूसरी तरफ विश्वविद्यालय ऐसे खिलाड़ी को मौका दिया है जो नार्म पूरे करने के करीब थे। वह खुद को साबित करें उनको टीम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
कुछ अच्छे खिलाड़ी मामूली अंतर से विवि की टीम के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। उनको एक और मौका दिया जाएगा। अगर वह एआईयू के नार्म पूरे करते हैं तो उनको टीम में शामिल कर लिया जाएगा। जल्द उनको ट्रायल के लिए बुलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रोफेसर एके जेटली, क्रीड़ा सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed