फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another accused involved in Pushpendra murder case arrested

Bareilly News: पुष्पेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी दबोचा, छह अन्य की तलाश

Thu, 14 Nov 2024 02:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2024 02:00 PM IST
सार

बरेली के पुष्पेंद्र हत्याकांड में नामजद बृजेश उर्फ बिरजू को भुता कस्बे से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Another accused involved in Pushpendra murder case arrested
आरोपी बृजेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पुष्पेंद्र हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। भुता क्षेत्र में पांच नवंबर की शाम खरदाह गांव निवासी पुष्पेंद्र की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार नामजद समेत सात आरोपी जेल में बंद हैं, जबकि छह अन्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे पुष्पेंद्र हत्याकांड के एक और आरोपी बृजेश उर्फ बिरजू को कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भी इस हत्याकांड में शामिल था। 
विज्ञापन


ये आरोपी हैं फरार 
पुलिस के अनुसार पुष्पेंद्र के भाई विनोद की हत्या के मामले में नामजद पवन, दूसरे मुकदमे में हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल पहले से ही जेल में हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद नामजद सौरभ, बृजेश व साजिश में शामिल तीन अन्य आरोपी गंगेश, गुड्डू, अवधेश जेल भेजे जा चुके हैं। नामजद में फरार विपिन, सिपिन, गौरव, संतोष, अर्जुन और एक अन्य अब भी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भुता थाना क्षेत्र के गांव खरदाह निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पाल की पांच नवंबर को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुष्पेंद्र अपने भाई के हत्या के मुकदमे में वादी था, जिसकी सुनवाई जल्द होनी थी। इसमें आरोपियों को सजा होने का डर था। इसलिए पुष्पेंद्र की हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का कहना है कि पुष्पेंद्र हत्याकांड मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नामजद शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed