फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anil will represent the country in the senior category Poomsae event.

Bareilly News: सीनियर वर्ग पूमसे स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे अनिल

Thu, 19 Feb 2026 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 19 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Anil will represent the country in the senior category Poomsae event.
बरेली। नेपाल की राजधानी काठमांडो के त्रिपुरेश्वर स्थित दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (जी-1) ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 20 फरवरी तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ, बरेली के अध्यक्ष अमर सिंह परमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर अनिल कुमार (बॉबी) का चयन भारत की ओर से सीनियर वर्ग पूमसे स्पर्धा के लिए हुआ है। चयन के बाद अनिल कुमार काठमांडो, पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

कहा कि यह प्रतियोगिता वर्ल्ड ताइक्वांडो एवं एशियन ताइक्वांडो यूनियन की ओर से नेपाल ताइक्वांडो संघ के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ, बरेली के चेयरमैन ज्ञानेंद्र शर्मा व शोभा सक्सेना ने अनिल कुमार को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed