{"_id":"652e5e52daab75e7190acba3","slug":"angery-husband-beats-his-wife-on-the-way-in-bareilly-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अदालत में बहस से नाराज पति ने रास्ते में पत्नी को घेरा, आंख फोड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अदालत में बहस से नाराज पति ने रास्ते में पत्नी को घेरा, आंख फोड़ने की कोशिश
Tue, 17 Oct 2023 03:43 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Oct 2023 03:43 PM IST
सार
बरेली में एक युवक ने रास्ते में घेरकर पत्नी की पिटाई कर दी। उसकी आंख फोड़ने की कोशिश की। दंपती के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में दंपती के बीच चल रहे मुकदमे में बहस होने से पति इस कदर नाराज हुआ कि उसने पत्नी को रास्ते में घेरकर उसकी आंख फोड़ने की कोशिश की। पत्नी ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिविल लाइन निवासी प्रियंका का उनके पति अभिषेक से परिवारिक न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। मुकदमे में अभिषेक खुद जिरह कर रहा था। जिरह के दौरान अभिषेक पत्नी प्रियंका से नाराज हो गया। कोर्ट के बाहर निकलकर अभिषेक स्टेशन रोड पर प्रियंका का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly News: नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, तीन महिलाओं समेत पांच की मौत, कई लोग बीमार
विज्ञापन
जब प्रियंका वहां गुजरी तो पति ने उसे घेर लिया। उसने प्रियंका को केस वापस लेने के लिए कहा। इसके लिए मना करने पर अभिषेक ने उसकी पिटाई कर दी और आंख फोड़ने की कोशिश की। अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।