फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ... And became depressed batch of Kanvd

...और दलित शामिल हो गया कांवड़ के जत्थे में

Thu, 04 Aug 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 04 Aug 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
टांडाछंगा। दो दिन तक चले हंगामे के बाद आखिरकार बुझिया गांव के दलित विनोद को कांवड़ के जत्थे में शामिल कर लिया गया। हालांकि खमरिया गढ़ी के सेवादार बाबा केदार दास अभद्रता का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए थे। एसडीएम और सीओ के मनाने और दलितों के माफी मांगने के बाद उन्होंने अपना धरना खत्म कर दिया। बाबा केदार दास ने हरिद्वार जाने वाले 52 लोगों के जत्थे से विनोद को बाहर कर दिया था। उस पर नियम पालन न करने का आरोप लगाया गया था। इस पर दलित और सवर्ण की सियासत शुरू हो गई थी। बुधवार सुबह शीशगढ़ थाने से पुलिस वाले खमरिया मढ़ी पहुंचे तो बाबा ने कांवड़ नहीं ले जाने की बात कही और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि दयाराम नाम के युवक ने उनका अपमान किया है। इसके बाद पुलिस बुझिया गांव पहुंची और दलित समाज के लोगों से वार्ता की। बाद में दलित समाज के लोग मढ़ी पहुंचे और माफी मांग ली। बाबा ने भी विनोद को गले लगाकर कांवड़ लेकर चलने को कह दिया और बैंड बाजों के साथ कांवड़िए रवाना हो गए। इससे पहले बाबा केदार दास ने कहा कि प्रशासन की ओर से आए लोगों के कहने पर वह मान गए हैं मगर दया राम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हरिद्वार से आने के बाद वह भूख हड़ताल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed