फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   anchor lucky sexana comitted sucide

फंदे पर लटका मिला शायरा का शव, हत्या का आरोप

Fri, 17 Jun 2022 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
anchor lucky sexana comitted sucide
बरेली। प्रेमनगर के मोहल्ला बांके की छावनी में रहने वाली शायरा एवं एंकर लकी सक्सेना उर्फ नगमा बरेलवी का शव बृहस्पतिवार को घर में ही फंदे पर लटका मिला। उनके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 47 वर्षीय लकी ने साल भर पहले राजा खान उर्फ फुरकान के साथ प्रेम विवाह किया था। वह फुरकान के साथ ही रहती थीं। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सो गईं। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक वह सोकर नहीं उठीं तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो सुभाषनगर की बीडीए कॉलोनी में रहने वाली उनकी बहन गजल सक्सेना को जानकारी दी गई। इस पर गजल बांके की छावनी में फुरकान के घर पहुंच गईं। मोहल्ले वाले भी जमा हो गए। खिड़की तोड़कर परिवार वाले कमरे में घुसे तो लकी का शव चुन्नी के सहारे छत में लगे पंखे के हुक से लटका था। प्रेमनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लकी सक्सेना के मायके पक्ष के कुछ लोगों ने उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। एसएसआई प्रेमनगर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed