{"_id":"5edbf7ed8ebc3e903c17f4d3","slug":"anamika-shukla-came-to-bareilly-to-participate-in-counseling-bareilly-news-bly4083453175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में भी काउंसलिंग में हिस्सा लेने आई थी अनामिका शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में भी काउंसलिंग में हिस्सा लेने आई थी अनामिका शुक्ला
विज्ञापन
साइबर धोखाधड़ी
- फोटो : social media
2018 की काउंसलिंग में गड़बड़ी करते पकड़े जाने पर चकमा देकर भाग गई थी
विज्ञापन
बरेली। 25 जिलों में एक साथ नौकरी करने वाली चर्चित शिक्षिका अनामिका शुक्ला वर्ष 2018 में बरेली भी आई थी। यहां वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों की काउसंलिंग में शामिल हुई थी। फोटो मैच न होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो वह चकमा देकर भाग गई थी।
फर्जी तरीके से 25 जिलों में नौकरी करके एक करोड़ रुपये वेतन आहरण करने वाली अनामिका शुक्ला के पकड़े जाने के बाद से प्रदेश के हर जिले में हड़कंप मचा हुआ है। हर जगह उसके कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं। इधर, यहां बीएसए कार्यालय ने भी जांच कराई कि कहीं उसकी नियुक्ति यहां भी तो नहीं हुई थी। जांच में पता चला कि अनामिका की नियुक्ति तो यहां नहीं हुई लेकिन वर्ष 2018 में वह कस्तूरबा स्कूलों की काउंसलिंग में शामिल होने आई थी। काउसंलिंग के दौरान फार्म में लगा फोटो उससे मैच न करने पर जब उससे पूछताछ की गई तो वह चकमा देकर भाग गई।
बीते दिनों मानव संपदा पोर्टल की व्यवस्था लागू होने के बाद केजीबीवी की भी सभी शिक्षिकाओं का डाटा पोर्टल पर दर्ज किया गया। बागपत में अनामिका शुक्ला का डाटा दर्ज करते ही पकड़ में आया कि अनामिका शुक्ला के नाम से ही मैनपुरी, अंबेडकरनगर, बागपत, अयोध्या, अलीगढ़, सहारनपुर और प्रयागराज के कुल 24 केजीबीवी में शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। अनामिका को बीते 13 महीने में 25 केजीबीवी में करीब कुल एक करोड़ रुपये मानदेय का भुगतान किया गया है।