फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   amount sent to farmers account

बजाज चीनी मिल ने किसानों के खाते में भेजा 20.65 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान

Sun, 23 Jan 2022 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
amount sent to farmers account
पुवायां/बंडा। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर की ओर से किसानों के खाते में 20.65 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान भेजा गया है। यह भुगतान पिछले वर्ष खरीदे गए गन्ने का है। इससे किसानों को कुछ राहत मिलेगी। 20.65 करोड़ रुपये भुगतान के बाद भी किसानों का गत वर्ष का करीब 32 करोड़ रुपया मिल पर बकाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले भर की चीनी मिलों में बजाज चीनी मिल का भुगतान सबसे कम चल रहा है। अभी चीनी मिल की ओर से पिछले वर्ष खरीदे गए गन्ने का भुगतान ही नहीं किया जा सका है। इस वर्ष भी चीनी मिल तमाम गन्ना खरीद चुकी है, लेकिन किसी किसान को भुगतान नहीं मिला है। गन्ने का बकाया भुगतान कराने को लेकर तमाम किसान संगठन समय समय पर धरना प्रदर्शन करते रहते हैं। किसान नेता वीएम सिंह को इस मामले को लेकर लगातार कोर्ट जाते रहते हैं।
विज्ञापन

मिल के यूनिट हेड आरबी खोखर बजाज समूह सरकार को बिजली बिक्री करता है। बिजली बिक्री की मद में सरकार ने बजाज समूह को 500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसमें बजाज चीनी मिल मकसूदापुर को 18.85 करोड़ रुपये मिले हैं। चीनी बिक्री की राशि मिलाकर चीनी मिल ने 20.65 करोड़ का बकाया भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है। जनवरी के अंत तक पिछले वर्ष का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा और इस वर्ष खरीदे गन्ने का भुगतान शुरू हो जाएगा। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि गन्ने का बकाया भुगतान कराने को लेकर पुवायां मंडी में धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसी दबाव में चीनी मिल ने भुगतान किया है। शेष भुगतान कराने के लिए भी मिल अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed