{"_id":"69c4568b6579234d980212b4","slug":"ammonia-gas-prices-have-more-than-doubled-with-supplies-to-25-of-cold-stores-unable-to-be-made-bareilly-news-c-4-bly1053-850654-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अमोनिया गैस के दाम दोगुने से अधिक, नहीं हो सकी 25 फीसदी कोल्ड स्टोर को आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अमोनिया गैस के दाम दोगुने से अधिक, नहीं हो सकी 25 फीसदी कोल्ड स्टोर को आपूर्ति
विज्ञापन
बरेली। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस की किल्लत के बाद कोल्ड स्टोरों में अमोनिया गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। अमोनिया गैस के दाम दोगुने से अधिक पहुंच गए हैं। सप्लाई की कमी के चलते 25 फीसदी कोल्ड स्टोर संचालकों को सप्लायर आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। इससे कोल्ड स्टोर मालिक परेशान हैं।
जिले में कुल कोल्ड स्टोरेज की संख्या 32 हैं। इसमें सब्जियों व फलों को रखने की क्षमता 1 लाख 56 हजार 112 मीट्रिक टन है। इसमें 90 फीसदी भंडारण भी हो चुका है। इन कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के कोल्ड स्टोर 23 व फ्री ऑन गैस के नौ हैं। फरीदपुर व फतेहगंज पूर्वी में 15 कोल्ड स्टोर, आंवला में 10, शहर में सात कोल्ड स्टोरेज हैं।
इसमें प्रयोग होने वाली अमोनिया गैस की दर पहले प्रति किलो 70 रुपये थी जो बढ़कर 200 रुपये के पास पहुंच गई है। वर्तमान में फिर घटकर 159 रुपये प्रति किलो हो गई है। यह उतार-चढ़ाव एक माह से बना हुआ है।
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि रेट में बढ़ोतरी से थोड़ी दिक्कत आई है, लेकिन सप्लाई में समस्या नहीं हो रही है।