फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amla took initiative to expand civil security

Bareilly News: नागरिक सुरक्षा के विस्तार की आंवला से हुई पहल

Thu, 01 Jan 2026 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Amla took initiative to expand civil security
बरेली। जनपद स्तर पर नागरिक सुरक्षा का विस्तार किए जाने के क्रम में बुधवार को आंवला के नगर पालिका परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नागरिक सुरक्षा कार्यालय से पूर्व में उपलब्ध कराए गए स्वयंसेवकों के भर्ती फाॅर्म व गाइड लाइन के संबंध जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों को नागरिक सुरक्षा में स्वयंसेवक के रूप में तैनात किए जाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया। बैठक में आंवला की उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह व अधिशासी अधिकारी ने प्रत्येक वार्ड में दो-तीन सदस्यों को चिह्नित कर फाॅर्म भरवाने के निर्देश दिए। उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा राकेश कुमार मिश्र ने नागरिक सुरक्षा विभाग के संबंध में जानकारी दी। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष आबिद अली, नागरिक सुरक्षा के सहायक उप नियंत्रक प्रमोद कुमार डागर, दिनेश कुमार सिंह, अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed