{"_id":"58deb1204f1c1be80463f533","slug":"amar-ujala-and-ana-group-of-institutions-on-behalf-of-women-of-the-city-s-exclusive-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला और एएनए ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से शहर की महिलाओं का अनन्य सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला और एएनए ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से शहर की महिलाओं का अनन्य सम्मान
बरेली।
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala and ANA Group of Institutions on behalf of women of the city's exclusive honor
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
घर के चूल्हे चौके के साथ विभिन्न क्षेत्रों में न केवल सराहनीय कार्य करने बल्कि समाज को एक नई दिशा देने वाली महिलाओं को अमर उजाला और एएनए ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशंस की तरफ से शुक्रवार को ‘अनन्य’ सम्मान से नवाजा गया। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठन, स्कूल कॉलेजों की प्रिंसिपल, शिक्षिकाएं और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं शामिल थीं। सम्मान के इस मंच पर अतिथियों के साथ अन्य महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और अपनी उपलब्धियां भी गिनाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व शहर में एंटी रोमियो स्क्वायड को लीड करने वाली ट्रेनी आईपीएस रवीना त्यागी ने महिलाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और अपने हक व सम्मान के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।
आईपीएस रवीना ने कहा महिलाओं को अपनी आवाज स्वयं उठानी होगी। महिलाओं को अपना नंबर दिया और कहा कि सभी अपना फीडबैक दें। एसडीएम मीरगंज अर्चना द्विवेदी ने इस मौके पर अपने अनुभव साझा किए और कहा कि शिक्षित होकर ही महिलाएं सशक्त हो सकती है तभी समाज में उनका कद बढ़ेगा। सभी महिलाओं से कहा कि अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए खुद आगे आएं और उनको कामयाबी के मुकाम तक पहुंचाएं। इससे पहले मुख्य अतिथि आईपीएस रवीना त्यागी, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, ऐडी हेल्थ डॉ. प्रमिला गौर, ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय नीता बहन जी और एएनए ग्रुप के चेयरमैन संजय आनंद ने कार्यक्रम का उद्धाटन किया। कार्यक्रम के दौरान एएनए कॉलेज के छात्रों ने गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर एनजीओ एजूकेशन, मेडिकल, एडवोकेट, सोशल वर्कर, बिजनेस वीमेन, लेक्चर, प्रोफेसर, रूपांतरण सदस्यों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। एनजीओ छोटी सी आशा, वीमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी, एक उम्मीद के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में सह प्रयोजक एसबीआई भास्कर अस्पताल, शेखर प्राइड, डीजी इंफ्रा, पीएनबी, खुशलोक अस्पताल, रेगालिया इंफ्रा, इंवेंट पार्टर स्क्वायर क्रीटर रहे।
इस मौके पर एएनए ग्रुप के वाइस चेयरमैन राहुल आनंद, डॉ. शरद गौतम डिप्टी डायरेेक्टर, वृद्धि गुप्ता एडमीशन हेड फन सिटी की अमिता अग्रवाल, डॉ. लतिका अग्रवाल अतुल लतिका हास्पिटल, श्वेता गुप्ता और गीता गुप्ता डीजी इंफ्रा, पारुल मलिक, हरप्रीत बजाज, राखी ओबराय, मुक्ता पागरानी, दीप्ति सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनको भी मिला सम्मान
चित्रा सक्सेना प्रंसिपल लिली जूनियर हाईस्कूल, डॉ. स्वर्ण लता शर्मा एलबीएस डिग्री कॉलेज, एस बानो टैगोर पब्लिक स्कूल, उपासना कौशिक निजी टोट्स स्कूल, जस्मीत साहनी, डॉ. अल्पना जोशी एसआर इंटरनेशनल स्कूल, मीर प्रियदर्शनी साहू गोपीनाथ, शबीना परवीन जूनियर हाईस्कूल सिमरा बोरीपुर क्यारा, तरन्नुम मलिक कीडोक्स स्कूल, मीना भाकुनी जिंगल बेल्स, रीना वर्मा सेक्रेड हार्ट, हिमानी कपूर क्रिएशंस पब्लिक स्कूल, दर्शना सेठी व्यास वर्ल्ड।
महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर विकास में अहम योगदान दे रही हैं। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। अमर उजाला ने शहर की ऐसी महिलाओं को सम्मानित करने एक नई पहल की है। सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं को बधाई।
-सुप्रिया ऐरन, पूर्व महापौर
महिलाओं को सम्मानित करने को एक सराहनीय पहल की शुरुआत है। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, पता चलता है कि समाज को एक नई दिशा देने के लिए महिलाएं कितना कुछ कर रही है। ऐसी महिलाएं सम्मान पाने की हकदार हैं
-संजय आनंद, निदेशक एएनए ग्रुप
अनन्य अवार्ड पाने वाली सभी महिलाओं को ढेर सारी बधाई। अमर उजाला ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए एक बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किया है। उम्मीद है यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
मीनाक्षी खंडेलवाल, निदेशक आईआईएफटी
शहर के विकास के लिए तमाम महिलाएं बेहतरीन कार्य कर रही हैं। अमर उजाला ने ऐसी महिलाओं को सम्मानित करने की पहल की है। यहां महिलाओं की बातें सुनकर बहुत अच्छा लगा कि महिलाएं विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
-ब्रह्म कुमारी राजयोगनी बहन नीता
महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता साबित कर रही हैं। अमर उजाला ने उनको सम्मानित करके उनका साहस बढ़ाया है। निश्चित ही एक सराहनीय पहल है जो आगे भी जारी रहनी चाहिए।
-मुक्ता पागरानी, निदेशक खुशलोक अस्पताल
घर में चूल्हा चौका करने वाली महिलाएं आज घर ही दहलीज से निकलकर हर क्षेत्र में विकास की सीढ़ी चढ़ रही हैं। अमर उजाला ने शहर की ऐसी महिलाओं को सम्मानित करके अच्छी पहल की है। सभी को शुभकामनाएं।
गीता गुप्ता, निदेशक डीजी इंफ्रा