फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Jyoti Finance Company accused of embezzling crores of rupees uproar in Badaun-Bareilly

UP: फाइनेंस कंपनी पर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप, बदायूं में हंगामा, बरेली में फूट-फूटकर रोई महिला

Fri, 30 May 2025 04:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 May 2025 04:23 PM IST
सार

अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी में हजारों लोगों को करोड़ों रुपया जमा है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। बदायूं में शुक्रवार को फाइनेंस कंपनी के भागने की खबर फैली तो सैकड़ों लोग दफ्तर पहुंच गए। कंपनी पर रुपये हड़पने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इधर, बरेली में महिलाओं ने हंगामा किया है। 

विज्ञापन
Amar Jyoti Finance Company accused of embezzling crores of rupees uproar in Badaun-Bareilly
कंपनी दफ्तर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में करीब 30 साल से लोगों का करोड़ों रुपये जमा करने के बाद अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी भुगतान नहीं कर रही है। शुक्रवार को कंपनी भागने की सूचना पर सैकड़ों ग्राहक दफ्तर पर पहुंच गए। भुगतान के लिए हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटा तक हंगामा होता रहा। उधर, बरेली के कटरा चांद खां मोहल्ले में कंपनी मालिक के घर का घेराव किया गया। यहां महिलाओं ने कंपनी मालिक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान कई महिलाओं ने रोते हुए अपनी व्यथा बताई। आरोप लगाया कि उनकी गाढ़ी कमाई सब्जबाग दिखाकर ले ली गई। अब वह लोग भटक रहे हैं। आराधना साहू ने बताया कि उनके छोटे भाई ने 25 लाख रुपये जमा किए। उसने घर तक बेच डाला। उसकी मौत हो चुकी है। हम कहां से लाएंगे अपना भाई। वह अवसाद में चला गया था, जिससे उसकी मौत हुई थी।  

विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को समझाया
अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी में हजारों लोगों को करोड़ों रुपया जमा है। भुगतान की समय सीमा निकल जाने के बाद से ग्राहक लगातार अपने भुगतान को लेकर परेशान हो रहे हैं। करीब छह महीने पहले भी ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया था। लेकिन शुक्रवार को फिर से शहर में यह सूचना फैली कि अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी भाग गई है। दफ्तर से सारा सामाना ले जाया जा रहा है। इसके बाद तो लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते सैकड़ों की तादात में ग्राहक मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाया। कंपनी के मालिक से बात कर ग्राहकों को रुपयों का भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बदायूं में विवाहिता की हत्या : पहले पीटा... फिर गला दबाकर मार डाला, शरीर पर मिले मांस नोचने के निशान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

एफडी, आईडी खोलकर जमा कराया जाता था रुपया
अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी का दफ्तर सदर कोतवाली क्षेत्र के मीरा सराय शेखूपुर रोड पर है। करीब 30 साल से एजेंटों के माध्यम से आईडी और एफडी के नाम पर रुपये जमा कराती आ रही है। यहां करीब 20 हजार से अधिक ग्राहक ऐसे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई जोड़कर जमा कर दी। उम्मीद थी कि पांच साल में रुपया दोगुना हो जाएगा। करीब 15 हजार ग्राहक ऐसे हैं, जिनका करीब एक अरब रुपये कंपनी को भुगतान करना है। यह वह ग्राहक हैं जिनका एक साल पहले ही भुगतान हो जाना चाहिए था लेकिन कंपनी एक साल से ग्राहकों को आज कल करके टालती आ रही है।

कंपनी के अंदर से सभी सामान गायब
कंपनी दफ्तर के अंदर एसी, पंखा, काउंटर, कम्प्यूटर, अलमारी आदि करोड़ों रुपये का फर्नीचर लगा हुआ था। रातोंरात कंपनी के मालिक ने दफ्तर को खाली करा लिया है। शुक्रवार को ग्राहकों को इसकी भनक लगी तो मौके पर पहुंचकर हंगामा किया है। ग्राहकों का कहना है कि उनका भुगतान कराया जाए।

सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि कंपनी का कौन मालिक है इसकी जानकारी की जा रही है। तीन एजेंट मौके पर मिले हैं पूछताछ के लिए पुलिस उनको थाने लाई है। जानकारी की जा रही है। मालिक को बुलाकर ग्राहकों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed