फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alleged leaders of Bhim Army extorted Rs 2 lakh to free the youth.

Bareilly News: भीम आर्मी के कथित नेताओं ने युवक को छुड़ाने के वसूले दो लाख

Wed, 06 May 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Alleged leaders of Bhim Army extorted Rs 2 lakh to free the youth.
भीम आर्मी संगठन के कथित नेताओं ने एक युवक को छुड़वाने के लिए उसके परिजनों से दो लाख रुपये लेकर हड़प लिए। कप्तान के पीआरओ को रिश्वत देने के नाम पर रुपये वसूले गए थे। मामले की रिकाॅर्डिंग भी वायरल हो रही है। एसएसपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

बहेड़ी के भौना गांव निवासी ताहिर ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि उनके भाई को छुड़ाने के नाम पर भीम आर्मी के कथित नेता चौपुला निवासी सुशील गौतम और उनके चार साथियों ने दो लाख रुपये ले लिए। काम नहीं होने पर एक लाख रुपये इन लोगों ने लौटा दिए। बाकी एक लाख रुपये हड़प लिए। मांगने पर कहने लगे कि एक लाख रुपये एसएसपी के पीआरओ को दिए हैं। इसकी रिकॉर्डिंग अब वायरल हो रही है। रिकाॅर्डिंग में एक युवक पीआरओ द्वारा एक लाख रुपये लेने की बात कह रहा है। युवक आठ बजे तक भरोसा रखने की बात कह रहा है। युवक ने ताहिर से कहा कि तुम जाओगे तो तुम्हें भी बैठा लेंगे। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले में जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed