फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation of mixing water in petrol; video goes viral.

Bareilly News: पेट्रोल में पानी मिलाने का आरोप, वीडियो वायरल

Sat, 29 Aug 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 29 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Allegation of mixing water in petrol; video goes viral.
शीशगढ़। धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचने का आरोप है। एक एंबुलेंस में खराबी आने पर मामला सामने आया। एंबुलेंस चालक अली हसन ने गाड़ी में 700 रुपये का पेट्रोल डलवाया था। दो किलोमीटर चलने के बाद एंबुलेंस बंद हो गई। मिस्त्री ने टंकी से पेट्रोल निकाला तो उसमें पानी मिला हुआ था। चालक ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने चालक के आरोपों को गलत बताया। वीडियो वायरल होने के बाद पंप मालिक ने थाने में शिकायत दी। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार के मुताबिक, पंप संचालक ने मामले की निष्पक्ष जांच और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed