{"_id":"66f4b87fa6b9571f9d0adf09","slug":"allegation-of-appointment-by-taking-money-director-surrounded-bareilly-news-c-4-bly1015-488960-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुपये लेकर नियुक्ति का आरोप, निदेशक का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुपये लेकर नियुक्ति का आरोप, निदेशक का घेराव
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को कर्मचारी कल्याण सेवा समिति की ओर से स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के निदेशक का घेराव किया गया। कर्मचारियों ने दैनिक वेतन वाले कर्मचारी को अस्थायी कर्मचारियों में समायोजित करने पर विरोध दर्ज कराया। साथ ही, रुपये लेकर नियुक्ति करने का आरोप लगाया।
अध्यक्ष चंद्रकेश यादव के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि प्रबंध समिति के सचिव ने दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर चार वर्ष पूर्व दैनिक वेतन वाले एक कर्मचारी को महाविद्यालय से निकाल दिया था। अब रुपये लेकर उसे दोबारा रख लिया गया और अस्थायी कर्मचारियों की सूची में शामिल कर लिया गया। सचिव सुनील कुमार ने कहा कि कुछ लोग सचिव से गलत कार्य करवाना चाहते हैं, ताकि कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच तालमेल सही न रहे। इस दौरान श्याम सुंदर, बच्ची राठौड़, सावित्री, आशा, सत्यपाल, भीकम सिंह, गंगा प्रसाद, पूरनलाल मेसी मौजूद रहे।
वर्जन
जिस कर्मचारी के संबंध में आरोप लगाए जा रहे हैं, उसने अपने दस्तावेजों को ठीक करवा लिया है। इसलिए उसे दोबारा नौकरी दी गई है। रुपये लेकर नियुक्ति करने का आरोप निराधार है। - डॉ. एपी सिंह, निदेशक, स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम, बरेली कॉलेज