फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All students received a bundle whole number

एक बंडल में सभी छात्रों को मिले पूरे के पूरे नंबर

Wed, 06 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 06 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में गणित का एक बंडल ऐसा मिला, जिसमें सभी परीक्षार्थियों को पूरे के पूरे नंबर मिले हैं। किसी को एक भी नंबर कम नहीं मिला है। पूरे नंबर देने वाले परीक्षक भी हैरान हैं कि उन्होंने पूरे के पूरे नंबर कैसे दे दिए। 
विज्ञापन

इस समय पर यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। यहां पर पूरब से आने वाली कॉपियों के हर बंडल में कुछ न कुछ चौंकाने वाला निकल रहा है। गणित के एक बंडल में 20 कॉपी निकलीं। परीक्षक ने जब कॉपी जांचनी शुरू की तो पहली में सबकुछ सही लिखा था तो उसे पूरे में पूरे 50 नंबर मिल गए। इसके बाद दूसरी कॉपी उठाई तो उसमें भी सबकुछ सही मिला तो उसे भी पूरे नंबर मिल गए। इसके बाद तीसरी, चौथी और पांचवीं हर कॉपी में ऐसे सबकुछ सही लिखा मिला। सब सवाल ठीक मिले तो उन्हें भी पूरे नंबर दे दिए गए। इसके बाद जब सबको पूरे नंबर मिलने लगे तो परीक्षक भी परेशान कि आखिर नंबर कैसे काटें, लेकिन वह किसी भी कॉपी में नंबर नहीं काट पाएं। सबको पूरे के पूरे नंबर देने पड़े। परीक्षक यह नहीं समझ पा रहे थे कि सभी परीक्षार्थियों के सवाल कैसे सही हो सकते हैं। सबको एक जैसे नंबर कैसे मिल सकते हैं। एक कॉलेज के परीक्षार्थियों को उन्हें पूरे नंबर देने पड़े। 
विज्ञापन


उर्दू और अंग्रेजी के परीक्षक पड़ गए कम
बरेली। यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में उर्दू और अंग्रेजी के परीक्षक कम पड़ गए हैं। बिशप मंडल इंटर कॉलेज में उर्दू विषय की अब तक सिर्फ 20 फीसदी कॉपियों का ही मूल्यांकन हो सका है। अब परीक्षक और बुलाए गए हैं, ताकि जल्दी मूल्यांकन हो सके। इसी तरह से एमबी इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन में अंग्रेजी के परीक्षक कम आ रहे हैं। अभी सिर्फ 30 फीसदी कॉपियां ही जंच पाई हैं। 70 फीसदी कॉपियां जंचनी बाकी हैं। इसके लिए भी परीक्षक बुलाए गए हैं, जिससे सभी अंग्रेजी की कॉपियों का मूल्यांकन हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed