{"_id":"695eceb623790077450d79f7","slug":"aligarh-youth-cheated-on-marriage-ran-away-with-jewelery-bareilly-news-c-4-vns1074-802203-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अलीगढ़ के युवक ने शादी कर दिया धोखा, जेवर लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अलीगढ़ के युवक ने शादी कर दिया धोखा, जेवर लेकर भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अलीगढ़ के शादीशुदा युवक ने खुद को अविवाहित बताकर शहर की महिला से शादी की और उसके जेवर लेकर खिसक गया। सुभाषनगर थाने में एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सुभाषनगर के एक गांव निवासी महिला ने थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को बताया कि वह नोएडा की एक फैक्टरी में नौकरी करने गई थी। वहां अलीगढ़ के अकराबाद निवासी अरविंद से जान-पहचान हो गई। अरविंद ने खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी की। इसके बाद प्रताड़ित करने लगा।
13 जुलाई को अरविंद ने नोएडा स्थित घर से निकाल दिया। अरविंद ने घरेलू सामान और कीमती जेवर हड़प लिया। इसके बाद महिला की मां और मौसी उसे बरेली ले आईं। जब वह लोग अलीगढ़ में अरविंद के घर गए तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। अरविंद ने यह बात छिपाकर विवाह किया था।
विज्ञापन
12 सितंबर को अरविंद उनके घर आया और उनकी मां की पिटाई कर दी। उनकी सोने की चेन भी छीनकर ले गया। ब्यूरो