{"_id":"60203c3e8ebc3e4b682129a8","slug":"alert-in-irregation-bareilly-news-bly4364563162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चमोली आपदा से बरेली, मेरठ, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल के प्रभावित होने की आशंका जताते हुए सिंचाई विभाग और राहत आयुक्त की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है।
बरेली मंडल के बदायूं और शाहजहांपुर जिले में गंगा नदी बहती है। ग्लेशियर फटने से चमोली में बाढ़ आने के बाद हरिद्वार तक हाई अलर्ट किया गया है। चूंकि अलकनंदा नदी विभिन्न स्थानों पर गंगा में मिलती है इसलिए मैदानी जिलों में गंगा का जलस्तर भी प्रभावित होने की आशंका है। इसी कारण बरेली के बदायूं और शाहजहांपुर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि ग्लेशियर फटने से नीचे तक पानी कम ही आएगा। बारिश होने पर पानी आता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।
ग्लेशियर फटने से ऋषिगंगा जल विद्युत परियोजना का बांध टूट गया है। बारिश का पानी ज्यादा तबाही मचाता है लेकिन ग्लेशियर का सैलाब होने के कारण घबराने की स्थिति नहीं है। सुरक्षा कारणाें से अलर्ट किया गया है। - एसपी सिंह, चीफ इंजीनियर सिंचाई विभाग