फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Air pollution increasing due to haze and smoke in Bareilly

Bareilly News: धुंध और धुआं से हवा में घुल रहा जहर, प्रदूषण से बचने के लिए चिकित्सक दे रहे ये सलाह

Mon, 06 Nov 2023 12:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Nov 2023 12:14 PM IST
सार

बरेली में धुंध और धुआं से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे श्वांस रोगियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। चिकित्सक मास्क लगाकर बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Air pollution increasing due to haze and smoke in Bareilly
बरेली में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मौसम का तापमान गिरने के साथ ही वायु प्रदूषण का ग्राफ भी बढ़ रहा है। अव्यवस्थित निर्माण और वाहनों का धुआं हवा में जहर घोल रहा है। रविवार को दिनभर शहर पर धुंध की चादर तनी रही। इस वजह से धूप फीकी रही। न्यूनतम तापमान में दो व अधिकतम में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। सोमवार को भी हल्की धुंध छाई हुई है। 

विज्ञापन


सप्ताहभर से सिविल लाइंस क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) यलो लेवल पर दर्ज हो रहा है। रविवार को राजेंद्रनगर इलाके में भी एक्यूआई सामान्य से ज्यादा रहा। सुबह और शाम को धुंध छाई रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक दस दिन और धुंध मंडराएगी। फिर हल्की बारिश होने के बाद ही इससे निजात मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Honey Trap: वीडियो कॉल पर लड़की ने उतारे कपड़े, फिर शुरू हुआ ऐसा खेल; रिटायर्ड दरोगा को भी जाल में फंसाया
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को राजेंद्र नगर में एक्यूआई 157 और सिविल लाइंस का 192 दर्ज हुआ। बरेली का औसत एक्यूआई 172 दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ब्यूरो

फिजिशियन डॉ. रविश अग्रवाल के मुताबिक धुंध से श्वांस रोगियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। ऐसी स्थिति में लगातार सांस लेने से प्रदूषण के कण फेफड़े पर चिपक सकते हैं। जो बीमारी को और बढ़ाएंगे। इससे बचने के लिए संभव हो तो मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। वहीं, आंखों से पानी आने, लाल होने, खुजलाहट समेत अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed