फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the voting

मतदान के बाद कार्रवाई की खानापूरी

Thu, 30 Nov 2017 02:27 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 30 Nov 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
After the voting
मतदान

विज्ञापन
मतदान के दौरान लापरवाही की पोल खुलने पर एडीएम प्रशासन एसपी सिंह ने 25 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर करा दी जबकि तीन बीएलओ को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। मतदान के दिन सभी बीएलओ को मतदेय स्थलों पर मौजूद रहने को कहा गया था ताकि वोटरों को परेशानी न हो, लेकिन 25 बीएलओ मतदेय स्थलों पर पहुंचे ही नहीं। इन बीएलओ के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-134 के तहत एफआईआर कराई गई है। इसके अलावा बूथ संख्या 248 के बीएलओ और सिंचाई विभाग के लिपिक अशोक कुमार, बूथ संख्या 429 के बीएलओ नगर निगम के लिपिक अमरीश, बूथ संख्या 410 के बीएलओ आंगनबाड़ी वर्कर रूपवती पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लापरवाही का आरोप है। इन तीनों को निलंबित कर दिया गया है। 

बीएलओ ने नौकर ही भेज दिया
बीबीएल स्कूल के बूथ पर बीएलओ कुंवरसेन की ड्यूटी थी। वह परिवार में शादी के बहाने नहीं आए और अपने नौकर को 300 रुपये देकर भेज दिया। पोल खुली तो बूथ पर हंगामा खड़ा हो गया। मतदान अभिकर्ताओं ने बीएलओ के नौकर की वीडियो बनाकर अधिकारियों को भी भेज दी। 
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed