फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the rape, the body of the teenage monk was hanged in the temple

दुष्कर्म के बाद किशोर साधु की हत्या, मंदिर में ही फंदे पर लटकाया शव

Tue, 01 Jun 2021 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 01 Jun 2021 12:36 AM IST
सार

  • सिविल लाइंस में मुख्य डाकघर के पास दुर्गा मंदिर में घटना
  • दिल्ली का रहने वाला था किशोर, कुछ ही दिन पहले बरेली आकर बना था साधु

विज्ञापन
After the rape, the body of the teenage monk was hanged in the temple
जांच करती पुलिस... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस में मुख्य डाकघर के पास दुर्गा मंदिर में 15 वर्षीय किशोर साधु की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव फंदे पर लटका दिया गया। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले किशोर ने कुछ ही समय पहले संन्यास ग्रहण किया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी गब्बर गिरि सिविल लाइंस में ही हनुमान मंदिर पर रहते हैं। कुछ ही समय पहले दिल्ली के बेगमपुर निवासी किशोर ने गब्बर गिरि से संपर्क कर आश्रय मांगा तो उन्होंने उसे मुख्य डाकघर के पास दुर्गा मंदिर पर रख दिया। दुर्गा मंदिर किसी पुजारी के न होने से खाली पड़ा था। किशोर को नया नाम दे दिया गया जिसके बाद उसने मंदिर में रहकर उसकी साफ-सफाई और पूजा की जिम्मेदारी संभाल ली थी।
विज्ञापन


रोज शाम को यहां काम निपटाकर वह हनुमान मंदिर पर बाबा गब्बर गिरि का खाना बनाने जाता था। रविवार रात वह नहीं पहुंचा तो सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बब्बर गिरी उसे देखने दुर्गा मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बब्बर गिरि को दुर्गा मंदिर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो बब्बर गिरि ने पुलिस को बुला लिया। दरवाजा खोलकर पुलिस अंदर घुसी तो घंटे में बंधी चुनरी से किशोर साधु का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी लेकिन देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि किशोर के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

मंदिर से मिटा दिए घटना के सबूत

इंस्पेक्टर कोतवाली पंकज पंत और फोरेंसिक टीम ने काफी देर मौके पर जांच की मगर न मंदिर में कोई संघर्ष का निशान मिला न किसी और की आवाजाही का प्रमाण। इसी कारण पुलिस इसे खुदकुशी का घटना माना मगर शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि के बाद माना जा रहा है कि हत्यारों ने हत्या के बाद सबूत भी मिटा दिए।

रात में शराबियों से हुआ था झगड़ा

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग रविवार रात मंदिर के पास शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। किशोर साधु ने विरोध किया तो वे उससे भी झगड़ बैठे और मारपीट की नौबत आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed