फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After misdeed girl reached police station with her parents wrote a report

बच्ची से दरिंदगी: नौ साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद डरा-धमकाकर भागा आरोपी, हैवानियत के सबूत देख घरवाले दंग

Mon, 12 Sep 2022 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2022 02:42 AM IST
सार

घटना से खौफजदा बच्ची चुपचाप घर आकर सो गई, लेकिन सुबह घर वालों ने उसका बिस्तर खून से रंगा देखा तो उसे लेकर थाने पहुंचे। इसके बावजूद पुलिस ने छेड़खानी की ही रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन
After misdeed girl reached police station with her parents wrote a report
child rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके के एक गांव में शाम को बाग में खेलने गई नौ साल की बच्ची के साथ अज्ञात युवक ने दुष्कर्म किया और उसे धमकाकर भाग गया। दहशतजदा बच्ची चुपचाप घर आकर सो गई लेकिन सुबह घर वालों ने उसका बिस्तर खून से रंगा देखा तो उसे लेकर थाने पहुंचे। इसके बावजूद पुलिस ने छेड़खानी की ही रिपोर्ट दर्ज की। पिता से कहा कि अगर मेडिकल में पुष्टि हुई तो धारा बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक गांव में वन विभाग का बाग है जहां शुक्रवार शाम बच्ची दूसरे बच्चों के साथ खेलने गई थी। दूसरे बच्चों के चले आने के बाद भी किसी ने उसे रोक लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमका भी दिया कि अगर उसने किसी को बताया तो उसके साथ उसके घरवालों को भी मार दिया जाएगा। बच्ची शाम को घर आते ही सो गई। सुबह जब घरवालों ने उसका बिस्तर खून से सना देखा तो उससे पूछताछ की।

विज्ञापन

बच्ची के पूरा वाकया बताने के बाद परिवार के लोगों ने पहले तो आरोपी तलाश करने की कोशिश की। इसमें कामयाबी नहीं मिली तो बच्ची को थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। बच्ची के लहूलुहान होने के साथ हालत भी खराब होने के बावजूद पुलिस ने छेड़खानी की ही रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद सीएचसी पर उसका प्राथमिक उपचार कराने के बाद मेडिकल के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर छेड़खानी की रिपोर्ट लिख ली गई है। मेडिकल में पुष्टि हुई तो दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी जाएगी।

डॉक्टरों ने इलाज से इनकार किया तो पुलिस के पास पहुंचा पिता
लोकलाज की वजह से बच्ची का पिता उसका सिर्फ इलाज ही कराना चाह रहा था। बच्ची को पहले वह एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गया लेकिन उसने पुलिस केस बताते हुए इलाज से इन्कार कर दिया। इसके बाद दो-तीन और डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद वह उसे लेकर थाने पहुंचा था। बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी के सामने आने पर वह उसे पहचान लेगी। पुलिस ने इसके बाद तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed