फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the amendment of the rules, admission in Philosophy increased four times

Bareilly News: नियमावली संशोधित होने पर दर्शनशास्त्र में हुए चार गुना प्रवेश

Thu, 28 Aug 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
After the amendment of the rules, admission in Philosophy increased four times
बरेली। केंद्रीय और प्रांतीय सिविल सर्विसेज की परीक्षा में सफलता के लिए चयनित किए जाने वाले विषय दर्शनशास्त्र पर प्रवेश नियमावली के चलते प्रवेश घट गए थे। लिहाजा, बरेली कॉलेज ने संबंधित नियमावली में बदलाव कराया और प्रवेश की संख्या चार गुने से ज्यादा हुए।
विज्ञापन

दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. आरके गुप्ता के मुताबिक दर्शनशास्त्र एक विशिष्ट विषय है, जो समझ शक्ति और विश्लेषण क्षमता को बढ़ाता है। पूर्व में विश्वविद्यालय नियमावली से एक निर्धारित तादाद में ही विद्यार्थियों को प्रवेश मिलता था। नियम था कि कुल सीटों का दस फीसदी नाॅन स्ट्रीम के लिए आरक्षित था। स्नातकोत्तर की जो सीट बचती थी, उन पर सिर्फ स्नातक में दर्शन पढ़ा विद्यार्थी ही प्रवेश ले सकते थे। नतीजा, पिछले वर्ष 10 विद्यार्थी प्रवेश ले सके। प्रो. एसी त्रिपाठी ने बताया कि प्रवेश की घटती संख्या पर प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने नियम में बदलाव की मांग की।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. केपी सिंह ने नियम समाप्त कर दिया। नतीजा रहा कि इस वर्ष अब तक दर्शनशास्त्र के स्नातकोत्तर में 45 प्रवेश हो चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed