फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After second marriage, he threw his first wife out of the house along with her children.

Bareilly News: दूसरा निकाह कर पहली पत्नी को बच्चों सहित घर से निकाला

Thu, 15 Aug 2024 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
After second marriage, he threw his first wife out of the house along with her children.
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने दूसरा निकाह कर पहली पत्नी को बच्चों सहित घर से बेघर कर दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने बताया कि उसका निकाह रामपुर के एक गांव में व्यक्ति से काफी समय पहले हुआ था, जिसका गांव की एक महिला से नाजायज संबंध है। उसने विरोध किया तो उसके पति ने उसे, 14 वर्षीय बेटी एवं बेटे के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट शुरू कर दी। इसका फायदा उठाकर उसके देवर ने उस पर गलत नजर रखनी शुरू कर दी। कई बार अश्लील हरकतें भी कीं। वह उसके झांसे में नहीं आई तो उसकी सास, देवर और अन्य ने उसके पति के कान भरना शुरू कर दिए। कुछ दिन पहले सभी ने एकराय होकर गांव की महिला से दूसरा निकाह करा दिया। उसके बाद बच्चों सहित पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

थाने में शिकायत करने पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed