{"_id":"64cd684fbec277f8e2066a65","slug":"admission-in-bcom-bba-bca-is-not-easy-bareilly-news-c-4-bly1005-220990-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आसान नहीं बीकॉम, बीबीए, बीसीए में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आसान नहीं बीकॉम, बीबीए, बीसीए में प्रवेश
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के स्नातक सेल्फ फाइनेंस कोर्स में प्रवेश मिलना आसान नहीं है। करीब चार गुना आवेदन होने से बड़ी तादाद में विद्यार्थियों को बरेली कॉलेज में पढ़ने का मौका नहीं मिल सकेगा। प्रवेश प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को बीकॉम ऑनर्स की दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।
सेल्फ फाइनेंस कोर्स के निदेशक प्रोफेसर अनुराग मोहन के मुताबिक, बीसीए में 160, बीबीए में 240, बीकॉम ऑनर्स में 160 सीट हैं। क्रमवार बीसीए में 580, बीबीए में 600, बीकॉम ऑनर्स में चार सौ से ज्यादा आवेदन हुए हैं। इनमें प्रवेश के लिए दो दिन पहले मेरिट इंडेक्स जारी हुई थी। बताया कि सेल्फ फाइनेंस के पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अभी विश्वविद्यालय पोर्टल पर आवेदन चल रहे हैं। स्नातक के कई कोर्स के परिणाम भी अभी जारी नहीं हुए हैं, इसलिए प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया अभी धीमी है।
पांच से आठ अगस्त तक होंगे प्रवेश
दूसरी मेरिट इंडेक्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया पांच से आठ अगस्त तक होगी। जारी कटऑफ मेरिट इंडेक्स में सामान्य कैटेगरी की 78.11 से 82.61 तक, सामान्य महिला की 72.29 से 77.59 तक, सामान्य डीएफ की 49.80 से 61.45 तक, ओबीसी की 64.83 से 77.91 तक, ओबीसी महिला की 56.14 से 62.25 तक, ओबीसी डीएफ की 46.59 से 56.02 तक, एससी की 53.21 से 76.07 तक मेरिट इंडेक्स है।