{"_id":"6455da0d599a3308730b0426","slug":"adg-ordered-the-shos-to-deposit-arms-of-license-holders-in-bareilly-2023-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शस्त्र जमा कराएं वर्ना फिर होंगे प्रेमनगर जैसे गोलीकांड; एडीजी ने थानेदारों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शस्त्र जमा कराएं वर्ना फिर होंगे प्रेमनगर जैसे गोलीकांड; एडीजी ने थानेदारों को दिए निर्देश
Sat, 06 May 2023 10:09 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 May 2023 10:09 AM IST
सार
बरेली में निकाय चुनाव से पहले प्रेमनगर और फरीदपुर में गोलीकांड हो चुके हैं। इसके मद्देनजर एडीजी ने थानेदारों का सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लाइसेंसी हथियारों को जमा करा लें वर्ना ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।
विज्ञापन
बरेली जोन के एडीजी प्रेम चंद्र मीना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले में 11 मई को निकाय चुनाव प्रस्तावित है। एडीजी और आईजी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। एडीजी ने प्रेमनगर में कबाब कारीगर की हत्या व फरीदपुर गोलीकांड में लाइसेंसी हथियारों के इस्तेमाल का जिक्र कर नाराजगी जताई। थानेदारों से कहा कि लाइसेंसी हथियारों को जमा करा लें वर्ना ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।
विज्ञापन
बैठक में एडीजी पीसी मीना और आईजी डॉ. राकेश सिंह ने आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। अराजक तत्वों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। जिले और राज्य की सीमाओं पर चेकिंग शुरू कराने और संचार व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मतदान के दिन यूपी 112 वाहनों का रूट चार्ट और तैनाती का स्थान तय करने व दूसरे जिलों से चुनाव ड्यूटी करने आए पुलिस बल के रहने की उचित व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी करने, गैरजमानती वारंट तामील कराने, सोशल मीडिया पर नजर रखने, भड़काऊ मेसेज या पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
Trending Videos