{"_id":"616c7edc040ae71e50587c32a97c88e8","slug":"action-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी में छह आदमखोर कुत्तों को मारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ी में छह आदमखोर कुत्तों को मारा गया
बरेली
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएफओ और एडीएम प्रशासन के दौरे के बाद तहसील प्रशासन अचानक हरकत में आया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर टीम के साथ चकनरकुंडा गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों की मदद से छह कुत्तों को मार गिराया गया। नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी आरके यादव के अगुवाई में टीम ने सुबह 11 बजे से कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया। अकबराबाद में तीन, आदलपुर में 14, ट्यूलिया में सात और रुड़की में आठ कुत्ते पकड़े गए। इन्हें जंगल में छोड़ दिया गया।
इंसेट-
मेनका ने जताई नाराजगी
बहेड़ी। इलाके में चार मासूमों की मौत पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दुख जताया और इसके लिए वन विभाग, नगर पालिका, टाऊन एरिया और जिला पंचायत के अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है। पीपुल फॉर एनीमल के प्रदेश सचिव सतीश यादव ने मेनका गांधी को पत्र भेजकर मासूमों की मौत की जानकारी दी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए मेनका गांधी ने डीएम संजय कुमार को पत्र लिखा है।
आवारा कुत्तों को मारने में कतई न डरें। कुत्तों को मारने पर किसी तरह की कार्रवाई नही होगी। वन विभाग के साथ लगाई गई टीमें इलाके भर में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़कर ले जाएगी।
विज्ञापन
-रामेश्वर नाथ तिवारी, एसडीएम बहेड़ी।
अब धौराटांडा में बच्ची को नोंचा
धौराटांडा। गढ़ी मोहल्ले में आवारा कुत्तों ने दस साल की बच्ची पर हमला कर नोंच डाला। चीख पुकार पर पहुंचे राइस मिल के पल्लेदारों ने कुत्तों को दौड़ाकर बच्ची को बचाया। नन्हें लाल कश्यप की 10 साल की बेटी धीरज कुमारी मंगलवार दोपहर अपने चाचा रामेश्वर को खाना देने हीरा राइस मिल गई थी। लौटते समय 15-16 कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। नन्हें लाल, होरी लाल, गंगाराम, अनिल सहित कई पल्लेदारों ने उसे बचाया।