फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of stealing a bag from a jeweller's shop caught.

Bareilly News: सराफ की दुकान से बैग चुराने के आरोपी पकड़े

Fri, 17 Jul 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 17 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing a bag from a jeweller's shop caught.
आंवला। कस्बा निवासी व्यापारी की दुकान से नोटों भरा बैग चुराने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। मध्य प्रदेश के गुना जिले के सिंगवासा गांव निवासी हरेन को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी के दो नाबालिग सहयोगियों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने चोरी किए गए 74,000 रुपये नकद, व्यापारी का बैग और घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि नौ जुलाई को कस्बे के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी सराफा व्यवसायी मनोज खंडेलवाल की दुकान से रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस की टीम खुलासे के लिए लगी हुई थी। 300 से ज्यादा सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मुखबिर की सूचना पर मनौना बाइपास रोड स्थित धार्मिक स्थल के पास से दो नाबालिगों को पकड़ा गया। आरोपी समीप में चल रही नुमाइश में चोरी की फिराक में थे। उनके पास से 20-20 हजार रुपये बरामद हुए।

पूछताछ में उन्होंने सराफा व्यापारी की दुकान से 84 हजार रुपयों से भरा बैग चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर अलीगंज रोड स्थित पुलिया के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान दो आरोपी बाइक पर बैठकर भाग गए। हरेन को पकड़ लिया गया। हरेन के पास से 34,000 रुपये बरामद हुए। उसने फरार आरोपियों के नाम देवर कुंडी और छोटे राजा बताए गए हैं।


रेकी के बाद वारदात को देते थे अंजाम

सीओ के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घूम-घूमकर डेरा डालते हैं। इस समय इनका डेरा बरेली के कैंट इलाके में है। यह लोग इस तरह की वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो जाते है। नौ जुलाई को उन्होंने सराफा व्यापारी की दुकान की रेकी की। इसके बाद योजना के तहत किशोर को दुकान के अंदर भेजकर बैग चोरी करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed