{"_id":"68c808336d1de9d7380388ee","slug":"accused-of-pressuring-the-villagers-to-convert-arrested-and-sent-to-jail-in-bareilly-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ग्रामीणों पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ग्रामीणों पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Mon, 15 Sep 2025 06:06 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Sep 2025 06:06 PM IST
सार
गांव कुंडरिया फैजुल्लापुर में ग्रामीणों ने एक युवक पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अलीगंज थाना
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंडरिया फैजुल्लापुर में लोगों को डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
गांव निवासी हरिशंकर मौर्य व भजनलाल वर्मा ने रविवार को पुलिस से शिकायत की थी कि उन्हें बीते 8-9 महीने से पादरी ब्रज किशोर आर्य डरा-धमकाकर, रुपयों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था। वह रोजाना सुबह 12 बजे से 2 बजे और शाम को उनसे बाइबिल व ईसाई धर्म से संबंधित किताबें पढ़वाता था। जिससे वह अपना धर्म बदलकर ईसाई धर्म को अपना सकें। धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर धमकी देता था।
विज्ञापन
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन