फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused husband murders wife in Bareilly and flees with two sons

बरेली में महिला की हत्या: वारदात के बाद दो बेटों को लेकर भागा आरोपी पति, बेटी को छोड़ गया

Thu, 08 Oct 2026 04:23 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 08 Oct 2026 04:23 PM IST
सार

बरेली के बारादरी क्षेत्र में एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला। आरोप है कि पति ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह अपने दो बेटों को लेकर भाग गया। बेटी को घर छोड़ गया।  

विज्ञापन
Accused husband murders wife in Bareilly and flees with two sons
मृतका सरोज का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू और सिलबट्टे से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपने दो बेटों को लेकर भाग गया, जबकि बेटी को घर पर छोड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन


बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुलड़िया निवासी महेश ने बताया कि उनकी बहन सरोज (35 वर्ष) की शादी जोगी नवादा निवासी सतीश से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सतीश दहेज को लेकर सरोज से विवाद करता था। वह शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन


महेश के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते सरोज कुछ समय पहले मायके चली गई थी। करीब दो दिन पहले सतीश उसे मायके से अपने साथ जोगी नवादा ले आया था। बृहस्पतिवार सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि सतीश ने चाकू से सरोज पर कई वार किए। इसके बाद सिलबट्टे से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सरोज की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

खून से लथपथ मिला शव
घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों मे शोर मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।

बेटों को लेकर भागा, बेटी को छोड़ा
परिजन के अनुसार हत्या के बाद सतीश अपने दो बेटों को लेकर फरार हो गया। बेटी को उसने घर पर ही छोड़ दिया। सतीश मिठाई की दुकान पर हलवाई का काम करता था। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। परिजन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed