फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused candidate wh o hired a substitute to take the VDO exam has been arrested and sent to jail

Bareilly News: ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाला आरोपी अभ्यर्थी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 08 Dec 2025 10:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Dec 2025 10:23 PM IST
सार

बरेली में ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर को बिठाने वाले आरोपी अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
accused candidate wh o hired a substitute to take the VDO exam has been arrested and sent to jail
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दो साल पहले ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में अपनी जगह बिहार से बुलाकर सॉल्वर बैठाने वाले अभ्यर्थी को रुहेलखंड चौकी प्रभारी ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में जय नारायण कॉलेज में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में कूटरचित दस्तावेज के जरिये अभ्यर्थी मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके के गांव फतेहउल्लागंज निवासी विपिन कुमार की जगह बिहार के वैशाली जिले के रहुआ सहपुरा निवासी रतन कुमार बैठकर परीक्षा दे रहा था। जयनारायण कॉलेज के प्राचार्य रामदेव ने उस वक्त रतन कुमार के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रतन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उस समय एसटीएफ ने भी सॉल्वर से पूछताछ की थी।
विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस ने धाराएं बढ़ा दी थीं। अपनी जगह सॉल्वर को बैठाने वाले विपिन का नाम पुलिस ने खोल दिया था। तभी से विपिन वांछित चल रहा था। मुकदमे के वर्तमान विवेचक रुहेलखंड चौकी प्रभारी मनीष भारद्वाज ने सोमवार को विपिन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे युवक को परीक्षा देने भेजा था 
पूछताछ में विपिन ने बताया कि 26 जून 2023 को ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कराई थी। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण कागजों में फर्जीवाड़ा कर रतन को अपनी जगह परीक्षा देने भेज दिया था। रतन ने परीक्षा देने के लिए एक लाख रुपये लिए थे। मामला दर्ज होने के बाद से विपिन छिपकर रह रहा था। बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का चालान किया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed